गोरखपुर

गोरखपुर में मनाया गया नेशनल फायर सर्विस डे, शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि, जागरूकता रैली को दिखाई गई हरी झंडी

गोरखपुर में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद मुख्यालय व तहसील स्तर पर बहुमंजिला भवनों का निरीक्षण और आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

2 min read
Apr 15, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, हरी झंडी दिखाकर रवाना करते SP दक्षिणी

अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग, जनपद गोरखपुर द्वारा “नेशनल फायर सर्विस डे” के अवसर पर फायर स्टेशन गोलघर में कार्यक्रम आयोजित कर 1944 के बॉम्बे विस्फोट में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों के बलिदान को नमन किया गया।

ये भी पढ़ें

सौतेली बेटियों ने हैक कर ली मां की इंस्टाग्राम आईडी, फिर निजी तस्वीरों के साथ किया ऐसा खेल, उड़े सबके होश

14 से 20 अप्रैल तक “फायर सर्विस वीक"

उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर “SS Fort Stikine” जहाज में आग लगने के बाद हुए भीषण विस्फोट में 66 अग्निशमन कर्मी शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में हर वर्ष 14 अप्रैल को “नेशनल फायर सर्विस डे” तथा 14 से 20 अप्रैल तक “फायर सर्विस वीक” मनाया जाता है।
इस वर्ष “Safe School, Safe Hospital and Fire Safety Aware Society – Together for Fire Prevention” (सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज) थीम के तहत जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद मुख्यालय व तहसील स्तर पर बहुमंजिला भवनों का निरीक्षण और आमजन को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दिनेश पुरी द्वारा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) गोरखपुर सहित अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अग्निशमन विभाग की उपलब्धियां

अग्निशमन एवं आपात सेवा गोरखपुर द्वारा वर्ष 2023 में 1346 अग्निकांडों पर कार्रवाई करते हुए 52 लोगों की जान बचाई गई। वर्ष 2024 में 1657 घटनाओं में 9 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि वर्ष 2025 में 1221 अग्निकांडों में 3 व्यक्तियों और 5 पशुओं को बचाया गया। वर्ष 2026 (मार्च तक) 201 घटनाओं में 1 व्यक्ति और 2 पशुओं का रेस्क्यू किया गया है।

आधुनिक संसाधनों से लैस है विभाग

जनपद में अग्निशमन विभाग के पास 32 मीटर हाईड्रोलिक प्लेटफार्म, फोम टेंडर, वाटर बाउजर, विभिन्न क्षमता के वाटर टेंडर, हाई प्रेशर वाटर मिस्ट, क्विक रिस्पांस वाहन, मल्टी डिजास्टर रिस्पांस वाहन, ऑल टेरेन व्हीकल, एम्बुलेंस सहित कई आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मजबूत व्यवस्था

तहसील एवं थानों के स्तर पर भी अग्निशमन की विशेष व्यवस्था की गई है। कैम्पियरगंज, खजनी, बड़हलगंज, उरुवा, गुलरिया, घघसरा और चिलुआताल क्षेत्रों में वाटर टेंडर एवं क्विक रिस्पांस यूनिट तैनात की गई हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

मानव संसाधन की स्थिति

विभाग में स्वीकृत पदों के सापेक्ष कर्मियों की संख्या अभी भी कम है। लीडिंग फायरमैन के 15 पदों में 7, चालक के 17 में 11 तथा फायरमैन के 104 पदों में 86 कर्मी ही उपलब्ध हैं।
अग्निशमन विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह जागरूकता अभियान लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

कॉल पर गंदी बातें, मिलने के बहाने बुलाकर हिंदू युवती से छेड़छाड़… फिर दरिंदगी की कोशिश, आरोपी फरार
Published on:
15 Apr 2026 12:09 am
Also Read
View All