गोरखपुर

भारत में बैठकर नेपाल के नेताओं और उद्योगपतियों की हत्या करवाता था यह डाॅन, पुलिस ने मार गिराया

नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ मारा गया
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2018, 4:23 AM IST
Feature image

गोरखपुर। नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में अपराध और दहशत का प्र्याय बन चुके मनोज पुन को पुलिस ने मार गिराया है। बुधवार की भोर में हुए मुठभेड़़ में मनोज मारा गया। मारा गया बदमाश गोवा में अपने एक दूसरे साथी केसाथ मिलकर पूरे नेपाल में गैंग चलाता था। वह मूल रूप से फिरौती का धंधा करता था। हालांकि, कई नेताओं व व्यापारियों की हत्या में भी उसकी संलिप्तता की बात कही जा रही। नेपाल पुलिस ने उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया था।
नेपाल के सीमावर्ती रुपनदेही व बुटवल में मनोज पुन के खौफ का सिक्का चलता था। वह नेपाल के बडे़ उद्योगपतियों व नेताओं से फिरौती लेता था। बताया जाता है कि वह अपने साथी सोम बहादुर के साथ मिलकर गैंग चलाता था। इसका संचालन वह गोवा से करता था।
नेपाल में ऐमाले नेता दुर्गा तिवारी व व्यापारी बसंत पौडल की हत्या में इस गिरोह का नाम सामने आया था। बताया जा रहा कि इन हत्याओं में मनोज पुन का था। हत्या में माफिया मनोज का नाम आते ही पुलिस ने विवेचना तेज करते हुए इसको घेरने की रणनीति बनानी शुरू कर दी थी। नेपाल पुलिस के अनुसार बुधवार की भोर में उसके बुटवल में होने की सूचना मिली। सूचना पाते ही पुलिस सक्रिय हो गई। घेराबंदी कर बुटवल में उसे मार गिराया गया।
पुलिस अफसों के अनुसार नेपाल का यह मोस्ट वांटेड इंडिया से अपराध की दुनिया को काबू किए हुए था। वह गोवा से अपने धंधे को संचालित कर रहा था। इसके खिलाफ रेडकार्नर नोटिस भी जारी किया था लेकिन पकड़ से हमेशा दूर रहा। इसके खिलाफ कई राजनेताओं व बड़े उद्यमियों की हत्या का केस दर्ज था। इस अपराधी के मारे जाने से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। राजनेता और व्यवसायी इस अपराधी से सबसे अधिक परेशान थे। उसके मारे जाने से कइयों ने राहत की सांस ली है।।

Published on:
Also Read
View All
गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

2017 से पहले यूपी में था ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज, अब ODOP से बनी पहचान: नितिन नवीन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत