गोरखपुर

गोरखपुर में नौ अपराधी ‘दुराचारी’ घोषित, खोली गई ‘बी’ हिस्ट्रीशीट…लगातार रखी जाएगी निगरानी

गोरखपुर में अपराधियों पर लगातार कारवाई जारी है, SSP के निर्देशन मे जनपद के विभिन्न थानो के अपराधियों को दुराचारी घोषित करते हुए उनके आपराधिक इतिहास के अनुरूप "बी" हिस्ट्रीशीट खोली गयी।

less than 1 minute read
Apr 07, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, SSP गोरखपुर

SSP गोरखपुर डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में क्राइम कंट्रोल की दिशा में सख्त कदम उठाते हुए विभिन्न थानों के 9 कुख्यात अपराधियों को ‘दुराचारी’ घोषित कर उनकी ‘बी’ हिस्ट्रीशीट खोल दी है। पुलिस द्वारा यह कार्रवाई उनके आपराधिक इतिहास को देखते हुए की गई है, जिससे उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

ये भी पढ़ें

नीले ड्रम वाली मुस्कान मामले में एक और खुलासा, हत्या के बाद पति के दोस्त को दी थी गालियां और किया था यह काम

जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने की करवाई

पुलिस के अनुसार थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के इन्द्राशन निषाद एवं सोनू निषाद उर्फ शिवकुमार के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इसी प्रकार थाना बड़हलगंज के पंकज शाही पर धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसी धाराओं में कार्रवाई हो चुकी है।

थाना सिकरीगंज क्षेत्र के सर्वेश चौबे एवं घीरज उर्फ आदित्य ठठेरा के खिलाफ भी मारपीट, चोरी एवं अन्य गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं थाना उरूवा बाजार के हैप्पी उर्फ सोनू, अंकुश उर्फ परमहंस उर्फ प्रभुनाथ एवं सतीश यादव पर चोरी, आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। इसके अलावा थाना गोरखनाथ क्षेत्र के फरहान अंसारी उर्फ छोटू पर चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘बी’ हिस्ट्रीशीट खोलने के बाद इन अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। SSP ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें

उन्नाव‌ में बिना जांच बने आधार कार्ड, पुलिस वेरिफिकेशन भी फर्जी, जमानत में लगाने के बाद हुआ खुलासा

Published on:
07 Apr 2026 09:58 pm
Also Read
View All
क्या मिल पाएगा मृत शिक्षक को न्याय… फरार BSA अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, सत्ता का संरक्षण या कुछ और ?

DDU विश्वविद्यालय में छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को धमकाया, बोला…तुम्हारे बाप की ? टुकड़े टुकड़े गैंग से भी है छात्र का नाता

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर भव्य ध्वजारोहण, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय बोले…यह राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक सतत यात्रा का उत्सव है

सीएम योगी का बड़ा ऐलान…प्रदेश भर में बाबा साहब की प्रतिमा पर लगेगा छत्र, जयंती पर होंगे भव्य कार्यक्रम

भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी…बोले, राष्ट्रवादी परिवार आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है