गोरखपुर

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषय पर मातृ सम्मलेन का आयोजन

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने सरस्वती बालिका विद्यालय के साथ किया मातृ सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ।

less than 1 minute read
Sep 21, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका, मातृ सम्मलेन का सफल आयोजन

“स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” (17 सितम्बर–2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र तथा सरस्वती बालिका विद्यालय, सूरजकुंड के संयुक्त तत्वावधान के द्वारा आज “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषय पर एक प्रेरणादायी मातृ सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ।

ये भी पढ़ें

लखनऊ में खूनी थार ने मचाया कहर…ई रिक्शा को मारी टक्कर, दो की मौत…छह गंभीर

सरस्वती वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम

माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय की गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह और गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुपमा कौशिक को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट करके सम्मान किया।

प्रो. दिव्या रानी सिंह, विभागाध्यक्ष

“स्वस्थ नारी ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला होती है। यदि महिलाएँ शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त होंगी, तो परिवार और समाज अपने आप प्रगति करेगा।”उन्होंने माताओं से आह्वान किया कि वे अपने लिए भी समय निकालें, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएँ और संतुलित आहार लें।उन्होंने विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर समस्या का उल्लेख करते हुए माताओं को इसके प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि वे अपनी दिनचर्या में स्वस्थ आदतें शामिल करें और लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। मातृ सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य माताओं को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा।

ये भी पढ़ें

UP Rains: उमस भरी गर्मी के बीच मौसम फिर लेगा करवट, नवरात्रि में इन संभाग में फिर हो सकती मूसलाधार बारिश, IMD latest Update
Updated on:
21 Sept 2025 09:52 am
Published on:
21 Sept 2025 09:48 am
Also Read
View All
गोरखपुर में 25 केंद्रों पर UPSC प्रीलिम्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न: 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल, चौकन्ने रहे प्रशासनिक अधिकारी

गोरखपुर में सौतेली बेटी को ही लेकर भाग गया पिता, लिव इन में रहने वाली महिला ने पुलिस से लगाई गुहार

गोरखपुर में पति ने धारदार हथियार से काटा प्रेमी का गला, पत्नी का फोड़ा सिर…कमरे में दोनों को देख खोया आपा

‘मेरा राजा बेटा चला गया…काश मुझे भी साथ ले जाता, अब कैसे जियूंगी’, इंजीनियर की मां का छलका दर्द, रोते हुए दिया जवाब

CM योगी बोले- BJP दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल, सपा, कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर बोला हमला