गोरखपुर

Gorakhpur News: वर्चस्व की जंग में खूनी वारदात, बिजली किन्नर के पति की हत्या में छह गिरफ्तार

Gorakhpur News: बिजली किन्नर के पति की हत्या का खुलासा करते हुए 6 अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अवैध पिस्टल, 05 जिन्दा कारतूस, 04 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त 01 चारपहिया वाहन व 01 दो पहिया वाहन बरामद किया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 12:25 PM IST
Up news, gorakhpur news
SP साउथ दिनेश पूरी(सोर्स: अनूप शुक्ला)

Gorakhpur News: गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र में किन्नर बिजली के पति रविकेश गौतम की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक क्षेत्रीय वर्चस्व और इलाके के बंटवारे को लेकर चल रही रंजिश में हत्या की साजिश रची गई थी। 19 नवंबर को कलानी मोड़ के पास बिजली किन्नर और रविकेश पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इसमें रविकेश की मौत हो गई थी, जबकि बिजली घायल हुई थीं। मनचली उर्फ सन्नी किन्नर ने बिजली किन्नर और उनके पति रविकेश को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने वाला शूटर शेरू उर्फ मित्रपाल अभी फरार है।

आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

एसपी दक्षिणी के मार्गदर्शन में गगहा पुलिस ने सर्विलांस, स्वाट, एसओजी और एंटीथेफ्ट टीमों की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मप्रकाश उर्फ अंकित कुमार, करन कुमार, दुर्गेश कुमार उर्फ लालू, सूरज कुमार, मनचली उर्फ सन्नी किन्नर और अजय शर्मा उर्फ दुर्गेश शर्मा के रूप में हुई है। सभी अलग-अलग स्थानों के निवासी हैं।

इलाके के बंटवारे ने बढ़ाई दुश्मनी

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मनचली उर्फ सन्नी किन्नर की बिजली किन्नर से क्षेत्र के बंटवारे को लेकर पुरानी रंजिश थी। इसी विवाद में मनचली ने अजय शर्मा के माध्यम से शेरू उर्फ मित्रपाल से संपर्क किया और बिजली व उनके पति रविकेश की हत्या की योजना बनाई। पुलिस अब शेरू समेत साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।

हथियार और वाहन बरामद

आरोपियों के पास से दो .32 बोर की अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल एक कार और एक बाइक भी कब्जे में ली गई है। पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस की धारा 61(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 की बढ़ोतरी की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार धर्मप्रकाश के खिलाफ आजमगढ़ के मुबारकपुर थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज है, जबकि मनचली के खिलाफ गोला थाने में मारपीट का मामला दर्ज रहा है। अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
26 Nov 2026, 12:25 PM IST
Published on: