गोरखपुर

मकान से आ रही थी तेज दुर्गंध, पुलिस के अंदर घुसते ही सामने पड़ी थी लाश: सहमे पड़ोसी

Gorakhpur News: खोराबार थाना क्षेत्र के सहारा एस्टेट में शुक्रवार सुबह कमरे में इंजीनियर का शव मिला। मकान से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो सोफा सेट पर र्अभिषेक त्रिपाठी का शव पड़ा मिला।
2 min read
Sep 11, 2026
Up news, gorakhpur
CO कैंट (सोर्स: पत्रिका)

Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में शुक्रवार को सहारा स्टेट स्थित मकान नंबर 2/202 में अजीब घटना हई, पिछले चार दिनों से मकान बंद था। सुबह के समय घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।

मकान से आ रही थी दुर्गंध, सूचना पर पहुंची पुलिस

दरवाजा अंदर से बंद था, काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई तब पुलिस ने दरवाजे को तोड़ दिया और अंदर दाखिल होने पर मृत अवस्था में एक व्यक्ति सोफे पर मिला। शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ चुका था, फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। जांच पड़ताल के बाद मृतक की पहचान इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी के रुप में हुई। तीन-चार दिन से पड़ा होने के कारण शव से दुर्गंध आ रही थी, तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

अभिषेक त्रिपाठी के रुप में हुई मृतक की पहचान

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी स्थित महासोन गांव के रहने वाले अभिषेक त्रिपाठी पेशे से इंजीनियर थे और यहां अकेले रहकर वर्क फ्रॉम होम करते थे। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।

सीओ कैंट कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था और कमरे में किसी तरह के संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बेटी के पहले जन्मदिन पर पिता की मौत, मची चीख पुकार

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे डीजे का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय शामुएल की मौत हो गई। हादसे के बाद पत्नी और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को बेटी के पहले जन्मदिन की खुशियां फैली थी लेकिन घटना के बाद कोहराम मच गया।

डीजे का तार जोड़ते समय हुआ हादसा

शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर निवासी शामुएल बरना वास चौरी चौरा क्षेत्र के चकदेईया गांव में मकान बनवाकर रहते थे। शुक्रवार को उनकी बेटी का पहला जन्मदिन है। घर में सुबह से ही आयोजन की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान शामुएल डीजे का तार जोड़ने लगे और करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Updated on:
11 Sept 2026 04:59 pm
Published on:
11 Sept 2026 04:58 pm