गोरखपुर

कैराना ले जा रहे थे इस प्रतिबंधित सामान को लेकर, एसटीएफ ने एंबुलेंस की जांच की तो मच गया हड़कंप

नेपाल से गोरखपुर-सुल्तानपुर के रास्ते जा रहा था कैराना

2 min read
DRI-Ahmedabad Seized 2.75 lac US dollers from mumai airport.

गोरखपुर। ड्रग स्मगलर तस्करी के नित नए तरीके अपना रहे हैं। मरीजों को लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल एंबुलेंस का प्रयोग तस्करी के लिए किया जा रहा है। एसटीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एंबुलेंस से तस्करी करने वाले इंटरनेशनल गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह द्वारा इस्तेमाल एंबुलेंस में करीब ढाई करोड़ रुपये की चरस बरामद की गई है। एंबुलेंस में करीब साढ़े चैबीस किलो चरस मिला है। तस्करी के माल के साथ दो लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। नेपाल से यह चरस कैराना ले जाया जा रहा था।
एसटीएफ ने यह बरामदगी गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र में की है। एसटीएफ के मुताबिक नेपाल से यह चरस एंबुलेंस में रखकर ले जाया जा रहा था। चरस को कैराना ले जाया जा रहा था। कैराना के माजिद और डाॅ.अरशद को यह डिलेवरी देनी थी। गिरफ्त में आए सुल्तानपुर के ओदरा के मुहम्मद सोहराब और कोतवाली के कादिर अहमद से जरूरी सूचना एसटीएफ ने एकत्र कर लिया है। दोनों को जेल भेजने के साथ कैराना में शिकंजा कसा जा रहा है।
बता दें कि एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह को इस तस्करी की सूचना मिली थी। चरस लाने की सूचना पर एसटीएफ अलर्ट हो गया था। टीम को अपर पुलिस अधीक्षक एस. आनंद और इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश लीड कर रहे थे। टीम ने घेराबंदी कर खोराबार क्षेत्र में एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली तो काफी मात्रा में चरस मिला। चरस को एंबुलेंस की स्ट्रेचर सीट के नीचे छिपाकर रखा गया था। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने केस दर्ज कर लिया है।

इस तरह पहुंचाते थे चरस की खेप तय जगह पर

ये भी पढ़ें

मां ने दो मासूम बच्चों के साथ किया डिनर, सुबह इस हालत में कमरे में मिले तीनों, पड़ोसी भी हैं हैरान

चरस तस्कर बहुत ही शातिराना ढंग से चरस को ले जाते थे। एंबुलेंस से सोहराब और कादिर चरस की खेप पहुंचवाते थे। एंबुलेंस साइरन बजाते हुए निकलता था। अगर कहीं चेेकिंग होता था तो पुलिस को दूर से देखते ही कादिर ले जाता था। आक्सीजन सिलेंडर की कैप उसके मुंह में लगा दिया जाता था। ग्लूकोज की बोतल भी टंगी रहती थी। मरीज को एंबुलेंस में देख पुलिस जांच-पड़ताल नहीं करती थी। इस वजह से ये लोग बड़े आराम से हूटर बजाते निकल जाते थे। इनको टोल पर टैक्स भी नहीं देना पड़ता था।

ये भी पढ़ें

Big Breaking बनारस में फ्लाईओवर गिरने के बाद अब मुख्यमंत्री के जिले में गिरा कूलिंग टाॅवर, इतने लोग हुए जख्मी

Published on:
18 May 2018 12:41 am
Also Read
View All
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं स्वास्थ्य कार्ड अभियान का भव्य आयोजन

गोरखपुर को मिला पांचवां विश्विद्यालय, कैबिनेट ने दी वानिकी विश्वविद्यालय को मंजूरी…उत्तर भारत का बनेगा यह पहला विश्वविद्यालय

गोरखपुर में नौ अपराधी ‘दुराचारी’ घोषित, खोली गई ‘बी’ हिस्ट्रीशीट…लगातार रखी जाएगी निगरानी

क्या मिल पाएगा मृत शिक्षक को न्याय… फरार BSA अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, सत्ता का संरक्षण या कुछ और ?

DDU विश्वविद्यालय में छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को धमकाया, बोला…तुम्हारे बाप की ? टुकड़े टुकड़े गैंग से भी है छात्र का नाता