4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking बनारस में फ्लाईओवर गिरने के बाद अब मुख्यमंत्री के जिले में गिरा कूलिंग टाॅवर, इतने लोग हुए जख्मी

गीडा क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री का विशालकाय कूलिंग टाॅवर गिर गया
less than 1 minute read
Google source verification
cooling tower

गोरखपुर। बनारस में फ्लाईओवर हादसे के बाद अब गोरखपुर में एक हादसा हो गया। गीडा क्षेत्र में एक प्लांट में कूलिंग टाॅवर के गिरने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में कंपनी प्रबंधन ने मजदूरों अंदर बने अस्पताल में पहुंचाया। फैक्ट्री के अंदर ही मजदूरों का इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल कोई कुछ बता नहीं रहा है।
सहजनवा क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र गीडा में इंडिया ग्लाइकोल लिमिटेड कंपनी की फैक्ट्री है। सैकड़ों मजदूर यहां काम करते हैं। दोपहर में इसके अंदर बना विशालकाय कूलिंग टाॅवर अचानक से भरभरा कर गिर पड़ा। बताया जा रहा है कि इस टाॅवर के नीचे गिरने से दो मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। आनन फानन में प्रबंधन ने मजदूरों को इलाज के लिए अंदर ही व्यवस्था की। फिलहाल मजदूरों का इलाज अंदर ही चल रहा। कोई कुछ इस दुर्घटना के बाबत बता नहीं रहा।