गोरखपुर

गर्व का क्षण: भारत बना विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: रवि किशन, सांसद

सांसद रवि किशन शुक्ला ने पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व को बताया भारत की प्रगति का आधार। इनके नेतृत्व में जापान को पछाड़ते हुए भारत अब आगे निकल चुका है।

less than 1 minute read
May 25, 2025

भारत ने वैश्विक आर्थिक पटल पर एक नया इतिहास रचते हुए जापान को पीछे छोड़ दिया है और अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह असाधारण उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन का प्रतिफल है। गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला ने इस ऐतिहासिक अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नया भारत है।

आत्मनिर्भर, सशक्त और तेज़ी से आगे बढ़ता हुआ। मोदी जी के संकल्प और योगी जी की स्थिर प्रशासनिक नीतियों ने भारत को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है।

IMF की ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक – अप्रैल 2025’ रिपोर्ट के अनुसार

  • 2026 तक भारत की GDP 4187 अरब डॉलर पर पहुंचेगी,
  • जबकि जापान की GDP अनुमानित 4186 अरब डॉलर होगी।

भारत की विकास दर 2025 में 6.2% और 2026 में 6.3% रहने की उम्मीद है, जो वैश्विक औसत से कहीं अधिक है (2025: 2.8%, 2026: 3%)।

सांसद रवि किशन ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जिस ‘विकसित भारत’ का संकल्प लिया था, वो अब धरातल पर साकार होता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्य, जहां योगी जी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था, निवेश और अधोसंरचना के क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार हुए हैं, वह इस आर्थिक प्रगति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब वह दिन दूर नहीं, जब भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित होगा।भारत की यह उपलब्धि न केवल आर्थिक ताकत का प्रतीक है, बल्कि हर भारतीय के आत्मविश्वास, परिश्रम और नेतृत्व पर अटूट विश्वास का परिणाम भी है।

Published on:
25 May 2025 02:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर