एनई रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी रेलवे काॅलोनी के आवास में लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली
पूर्वोत्तर रेलवे के एक बडे़ अधिकारी ने मंगलवार की शाम को अपने सरकारी आवास में मृत पाए गए। बताया जा रहा कि उन्होंने रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक डिप्टी सीसीएम पद पर कार्यरत थे। पूर्व क्रिकेटर रह चुके तरूण शुक्ला अपने सरकारी आवास पर थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना की वजहों को तलाश रही है।
तरूण शुक्ला पूर्वोत्तर रेलवे में गोरखपुर में डिप्टी सीसीएम पद पर कार्यरत थे। वह रेलवे की कौआबाग काॅलोनी में रहते थे। बताया जा रहा कि मंगलवार की शाम को वह अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर लिए। तरूण शुक्ल आवास के गेस्ट हाउस में मृत पाए गए।
क्रिकेटर रह चुके हैं तरूण शुक्ल, विराट कोहली के कोच के मित्र थे
तरूण शुक्ल क्रिकेटर रहे हैं। वह रणजी ट्राफी में खेल चुके हैं। वह साल 2005 में एनई रेलवे में एसीएम पद पर ज्वाइन किए। तीन साल तक रणजी खेलने वाले शुक्ला भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा के साथ खेल चुके हैं।