गोरखपुर

Rain Alert: प्री मॉनसूनः 19 जिलों में 7 दिन तक आंधी-बारिश की संभावना, मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्यवाणी

Rain Alert: मॉनसून ने निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दे दी है। इसी के साथ यूपी में अगले 7 दिनों तक 19 जिलों में लगातार आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2024, 4:28 PM IST
Rajasthan Monsoon Update

Rain Alert: यूपी समेत पूरे देश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले सात दिनों तक प्री मॉनसून की बारिश होने वाली है। इससे भीषण गर्मी से लोगों को निजात मिलेगी। सोमवार को मौसम विभाग की ओर से कहा गया "दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को मालदीव के कुछ हिस्सों और कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। इसके 31 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है।"

Monsoon Update: निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दे रहा है दक्षिण-पश्चिम मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के हवाले से चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने मॉनसून का ताजा अपडेट बताया है। डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया "भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को देश के सबसे दक्षिणी क्षेत्र निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दे दी है। इसके साथ ही 31 मई तक मॉनसून के केरल पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।"

मौसम विभाग (IMD) ने इन जिलों में जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

लखनऊ आंचलिक विज्ञान नगरी की ओर से जारी किए ताजा अपडेट के अनुसार अगले सात दिनों तक यूपी के 19 जिलों में मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, आंबेडकर नगर, गोंडा, देवरिया, गाजीपुर, कुशीनगर, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, प्रयागराज, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, मऊ, महाराजगंज, बलिया, सोनभद्र, बस्ती, संत कबीर नगर में अगले सात दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Also Read
View All
MLC Election 2026 : सीएम योगी के गढ़ में कांटे की लड़ाई, सिर्फ 307 मत से जीती भाजपा, निर्दलीय राजेश ने छुड़ाये भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी के पसीने

गोरखनाथ मंदिर और सीएम आवास की सुरक्षा होगी और सख्त, 206 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने की तैयारी

‘पेड़ों पर उल्टे लटक जाएं तो भी कुछ नहीं होगा’ इंडिया गठबंधन की रैली पर रवि किशन का तंज, राहुल गांधी ने दिया व्यापारियों को जवाब

PET-2026: गोरखपुर के 52 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, जूते-मोजे उतरवाकर अभ्यर्थियों की जांच

गोरखपुर में 18 बूथों पर सुबह आठ बजे से वोटिंग, 16 प्रत्याशी मैदान में; मतपत्र पर वरीयता के आधार पर देना होगा वोट