गोरखपुर

रवि किशन ने किया जीत का दावा, कहा नौ के नौ सीट जीतेगी भाजपा 

Ravi Kishan: प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बज चूका है। ऐसे में बीजेपी नेता रवि किशन ने बड़ा दावा किया है। गोरखपुर सांसद रवि किशन ने क्या कहा आइए बताते हैं 
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Oct 2024, 7:30 PM IST
Ravi Kishan
Ravi Kishan

Ravi Kishan उत्तर प्रदेश में उपचुनाव का बिगुल बजते ही राजनीतिक दल अपने दावों से साथ मैदान में उतर गए हैं। अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। रवि किशन ने नौ के नौ सीट पर बीजेपी के जीत का दावा किया है।

Ravi Kishan ने क्या कहा ?

अभिनेता और गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि नौ के नौ सीट सीट भाजपा जीत रही है, डबल इंजन की सरकार जीत रही है ,मोदी-योगी जीत रहे हैं। दसवीं सीट पर सपा खुद पेंच फंसा दी थी मुकदमा वापस ले लेते तो वो दसवीं सीट भी हम जीत जाते। सपा सारी सीटों पर हार रही है।

गोरखपुर के रामगढ़ ताल झील में नौकायन खेल के आयोजन पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि ये ऐतिहासिक है। ये पूज्य महाराज जी की सोच है, ये डबल इंजन के सरकार की सोच है, ये मोदी-योगी जी की सोच है। नेशनल कम्पटीशन गोरखपुर में हो रहा है।

गोरखपुर में नेशनल कम्पटीशन 

रवि किशन ने आगे कहा कि पुरे देश से 20 टीमें आई हुई हैं। हमारी बेटियां रोइंग चला रही हैं। ये लंदन का टेम्स रिवर नहीं है न ही ये पेरिस है। ये हमारा गोरखपुर है जहां पर रोइंग कम्पटीशन हो रहा है। ये बहुत बड़ा अचीवमेंट है। हमारे बच्चे कितने आगे जा रहे हैं। हमारा देश कितना विकसित हो रहा है। एक सांसद के रूप में बहुत गर्व महसूस हो रहा है।