गोरखपुर

मुख्यमंत्री के शहर में गलियों तक में खोजे जा रहे हैं रोहिंग्यां, सीएम के आदेश के बाद सक्रिय हुआ नगर निगम

नगर आयुक्त सोगरवाल के निर्देश के बाद नगर निगम क्षेत्र में सफाई कार्य से जुड़े सभी कर्मचारियों का फिर से गहन सत्यापन किया जाएगा। यह कदम राज्य में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया को तेज करने के राज्य सरकार के अभियान का हिस्सा है।

less than 1 minute read
Dec 05, 2025
फोटो सोर्स: इमेज, रोहिंग्या की तलाश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद एक्शन में आए नगर निगम ने रोहिंग्या बांग्लादेशियों की तलाश तेज कर दी है।शहरी क्षेत्र में अवैध ढंग से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की जांच करेगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई कार्य से जुड़े सभी कर्मचारियों का फिर से गहन सत्यापन किया जाएगा। यूपी सरकार ने राज्य में रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के संबंध में एक अभियान शुरू किया है।

ये भी पढ़ें

एसआईआर लेटेस्ट अपडेट: कम हो सकते हैं 295854 मतदाता, जिला निर्वाचन कार्यालय ने दी जानकारी

कमिश्नर ने नगर आयुक्त को दिया निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जारी निर्देश के बाद प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों का पालन करते हुए गोरखपुर के कमिश्नर ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इसके बाद नगर निगम ने अपने क्षेत्र में जांच और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नगर निगम में नियुक्त संविदाकर्मियों की होगी गहन जांच

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती सीएलसी (आउटसोर्सिंग) के माध्यम से की जाती है। सभी को काम पर रखने से पहले उनका सत्यापन किया गया है। हालांकि अब शासन के निर्देश के क्रम में कार्यरत सभी कर्मचारियों की दोबारा जांच कराई जाएगी। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सरकारी या निगम के कार्यों में शामिल व्यक्तियों का समुचित सत्यापन हो। साथ ही कहा कि निगम क्षेत्र में सफाई कार्य में जुटे अन्य लोगों की भी जांच की जाएगी। इस अभियान से राज्य में संबंधित व्यक्तियों की पहचान और आगे की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

यूपी में चल रहा था राष्ट्रीय सुरक्षा से गंभीर खिलवाड़, “सिमबॉक्स फ्रॉड” कर टेलीकॉम को लगा रहे थे करोड़ों का चूना

Updated on:
05 Dec 2025 12:36 am
Published on:
05 Dec 2025 12:35 am
Also Read
View All

अगली खबर