गोरखपुर

समाजवादी पार्टी ने गोरखपुर में उतारा प्रत्याशी, जानिए किसको मिला टिकट

पार्टी प्रवक्ता ने प्रत्याशी को किया ऐलान

2 min read
अखिलेश यादव और शिवपाल यादव

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने पैनल का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने विवि की महिला छात्रनेता अन्नू प्रसाद को अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि महामंत्री पद के लिए सुधीर यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। छात्रसभा के पैनल में उपाध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में राहुल यादव को उतारने का ऐलान किया गया है।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने गोविवि में हो रहे छात्रसंघ चुनाव के लिए पैनल का ऐलान किया।

शुक्रवार को हुआ था चुनाव का ऐलान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तिथियों का ऐलान शुक्रवार को किया गया था। विवि के चुनाव अधिकारी प्रो.ओपी पांडेय ने चुनाव तिथियों की जानकारी देते हुए बताया था कि 4 व 5 सितंबर को साढ़े दस बजे से दो बजे दोपहर तक विवि के अकाउंट सेक्शन से पर्चा लिया जा सकता है। इस बार संकाय प्रतिनिधि के पद पर लड़ने वाले प्रत्याशियों का नामांकन पांच सितंबर को होगा जबकि उसके अगले दिन छह सितंबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर दो बजे तक ही हो सकेगा।
प्रो.पांडेय ने बताया कि सात व आठ सितंबर को सभी पर्चाें की जांच कराई जाएगी। आठ सितंबर को शाम पांच बजे वैध नामांकन पत्रों के आधार पर चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी।
चुनाव अधिकारी के अनुसार नौ सितंबर को प्रत्याशिता वापस लेने के लिए इच्छुक प्रत्याशी आवेदन कर सकते हैं। पर्चा वापसी के बाद उसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद मैदान में बचे प्रत्याशियों की लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। तेरह सितंबर को सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। शाम पांच बजे से काउंटिंग कराई जाएगी। इसके बाद परिणामों का ऐलान किया जाएगा।
प्रो.ओपी पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री पद चुनाव लड़ने वाला कोई भी त्रा केवल एक बार और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुनाव लड़ने वाले दो बार लड़ सकते हैं। वहीं सजायाफ्ता त्रा प्रत्याशी नहीं हो सकते। उन्होंने बताया कि 30 अगस्त तक प्रवेश लेने वाले ही वोट कर सकेंगे।

Published on:
04 Sept 2018 08:18 pm
Also Read
View All
गोरखपुर में नौ अपराधी ‘दुराचारी’ घोषित, खोली गई ‘बी’ हिस्ट्रीशीट…लगातार रखी जाएगी निगरानी

क्या मिल पाएगा मृत शिक्षक को न्याय… फरार BSA अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, सत्ता का संरक्षण या कुछ और ?

DDU विश्वविद्यालय में छात्र ने परीक्षा नियंत्रक को धमकाया, बोला…तुम्हारे बाप की ? टुकड़े टुकड़े गैंग से भी है छात्र का नाता

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर भव्य ध्वजारोहण, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय बोले…यह राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक सतत यात्रा का उत्सव है

सीएम योगी का बड़ा ऐलान…प्रदेश भर में बाबा साहब की प्रतिमा पर लगेगा छत्र, जयंती पर होंगे भव्य कार्यक्रम