
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी ने देर शाम को गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र के 70 वार्डों में पार्षद पद के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम के हवाले से मीडिया प्रभारी राघवेंद्र तिवारी राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नम्बर 28 व 51 में कोई प्रत्याशी पार्टी द्वारा नहीं उतारा जाएगा।
समाजवादी पार्टी ने टिकट वितरण में सोशल इंजीनियरिंग का विशेष ख्याल रखा है। ब्राह्मण, ठाकुर के अलावा दलित वर्ग में विशेष कर निषाद वोट बैंक के लिए इस बिरादरी को काफी तवज्जो मिली है। अपने मूल वोटर यादव के साथ साथ मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए भी खूब टिकट दिए हैं। सबसे अधिक 22 मुस्लिम प्रत्याशी इस बार मैदान में हैं जबकि यादव प्रत्याशी करीब एक दर्जन हैं। अभी एक दिन पहले बसपा छोड़ समाजवादी टोपी पहनने वाले जनार्दन चौधरी की पत्नी पुष्पा को भी पार्टी ने टिकट देकर उनको इनाम दिया है।
वार्ड नम्बर - पार्षद प्रत्याशी का नाम
1- लाल बहादुर पासवान
2- प्रभाकर पासवान
3- गौरी देवी
4- गनिका देवी
5-अनीता देवी
6- भवनाथ यादव
7- भवनाथ यादव द्वितीय
8- मीरु सोनकर मिरू
9- ऋतुराज मैसी
10- नीलम देवी
11- रोजा खातून
12- अतिफुर्रहमान अंसारी
13- उमाशंकर जायसवाल
14- रिंकी यादव
15- योगेंद्र यादव
16- लीलावती देवी निषाद
17- अभिमन्यु मौर्या
18- उर्मिला देवी
19- शिवार्ता देवी
20- पूनम यादव
21- विश्वजीत त्रिपाठी
22- सुभावती यादव
23- रमेश यादव
24- नूरजहां घोषी
25- नीता यादव
26- नसीम
27- कुर्बान अहमद
28- निर्णय नहीं
29- ज्ञानमती देवी
30- छोटेलाल गुप्ता
31- शबी चौहान उर्फ़ आकाश चौहान
32- हरिश्चन्द निषाद
33- आयशा खातून
34- जावेद अहमद खान
35- स्वाति वर्मा
36- शकुन मिश्रा
37- मुक्तिनाथ मिश्र
38- आसिफ
39- राजकुमारी देवी
40- उजैर अहमद
41- मतिउद्दीन
42- कमलजीत यादव
43- दुलारी देवी मौर्या
44- सुनीता मिश्रा
45- अस्मत खातून
46- संजय यादव
47- अशोक यादव
48- अंसारी आयशा बानो
49- इरशाद अहमद अंसारी
50- पुष्पा पत्नी जनार्दन चौधरी
51- निर्णय नहीं
52- मोहम्मद असलम सन्नू
53- दिलशाद अहमद राइन
54- राजन यादव
55- इमरान अहमद
56- उर्मिला सिंह
57- सुमन यादव
58- आफ़ताब अंसारी
59- दिनेश चंद्र गुप्ता
60- सावित्री देवी
61- सुधीर कुमार सिंह
62- अमित चौहान
63- बच्चा लाल मोदनवाल
64- सिराजुद्दीन अंसारी
65- प्रेमसागर उर्फ़ बबलू साहनी
66- जियाउल इस्लाम
67- शब्बीर कुरैशी
68- रानी आफसा
69- विक्रांत उपाध्याय
70- मंसूर अहमद