गोरखपुर

सपा नेता की दिनहदाड़े हत्या, गांव में तनाव

अक्तूबर में भी बदमाशों ने सपा नेता को मारी थी गोली, पीजीआई से इलाज कराकर अभी लौटे थे कि फिर हमला
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Dec 2019, 2:01 PM IST
murder.jpeg

महराजगंज के पुरंदरपुर क्षेत्र में अपराधियों ने जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक जितेंद्र यादव के परिजन ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। भाजपा के एक विधायक पर भी परिजन साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं।

महराजगंज के जिला पंचायत वार्ड नंबर 28 बरगदवा क्षेत्र से अमरावती देवी जिला पंचायत सदस्य हैं। उनके पुत्र 35 वर्षीय जितेंद्र यादव ही सारा कामकाज देखते थे। जितेंद्र यादव की राजनैतिक सक्रियता की वजह से प्रतिद्वंद्विता भी काफी थी।
सोमवार को वह अपने एक मित्र के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। दर्शन करने के बाद जब दोनों लौट रहे थे तो पहले से घात लगाए अपराधियों ने महुआ-महुई के पास उनको गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी आराप से वहां से चलते बने। गोली की आवाज सुनकर काफी लोग दौड़े आए। आनन फानन में उनको अस्पताल लाया गया, वहां गंभीर हालत देखते हुए डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। लेकिन डाॅक्टर उनको बचा नहीं सके।
जितेंद्र यादव की मौत की सूचना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। पूरे गांव में पुलिस व पीएसी तैनात कर दिया गया है।

बीते अक्तूबर में भी बदमाशों ने मारी थी गोली

सपा नेता जितेंद्र यादव पर यह दूसरा हमला था। बीते सात अक्तूबर को भी जितेंद्र यादव पर बदमाशों ने हमला किया था। गंभीर अवस्था में उनको पीजीआई इलाज के लिए भेजा गया था। अभी कुछ दिन पहले ही वह इलाज कराकर वापस लौटे थे।

Published on:
Also Read
View All