7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री के शहर में अनोखी लूट, सरेराह प्याज लूट ले गए बदमाश

होटल में थोक व्यापारी की दूकान से जा रहा था प्याज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 9 Dec 2019, 1:12 PM IST

20bgonionfarmers_1.jpg

प्याज की बढ़ती कीमतों से आमजन परेशान है तो इसकी चोरी भी बढ़ने लगी है। मुख्यमंत्री के शहर में बाइक सवार बदमाश पचास किलोग्राम प्याज लूटकर फरार हो गए। घटना शहर के टीडीएम चैराहा पर की है। प्याज का थोक व्यापारी दो होटलों में प्याज भेजवा रहा था।
प्याज मंडी के थोक व्यापारी फिरोज अहमद ने बताया कि शहर के दो होटलों में प्याज सप्लाई का आर्डर था। वह एक रिक्शे पर लदवाकर प्याज की बोरियां भेजवाया था। टीडीएम चैराहा पर जैसे ही रिक्शा पहुंचा, बाइक पर सवार होकर तीन लोग पहुंचे। इन लोगों ने पचास किलो की एक बोरी उठाई और उसे लेकर फरार हो गए। पचास किलो प्याज के लूटने की इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे शहर में है। इस लूट की सूचना पुलिस को मिली तो वह भी पहुंच। जांच पड़ताल शुरू की।

Read this also: घर में घुसकर रिटायर्ड फौजी को गोली मारी, सीने में उतार दी कई गोलियां

महराजगंज में प्याज नेपाल भेजने का आरोपी व्यापारी गिरफ्तार

उधर, महराजगंज के भारत-नेपाल बार्डर से प्याज की तस्करी तेज हो गई है। भारत का प्याज आसानी से नेपाल भेजा जा रहा है। डीआरआई ने कई व्यापारियों को निशाने पर लिया है। एक व्यापारी को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
बताया जा रहा है कि नौतनवां-महराजगंज से 3600 कुंतल प्याज नेपाल भेज दी गई। इस मामले में डीआरआई ने नौतनवां के प्याज कारोबारी सन्नी मद्धेशिया को हिरासत में लिया है। रेवन्यू इंटेलीजेंस के अफसरों ने गलत तरीके से नेपाल और बिहार प्याज भेजने वाले कारोबारियों को निशाने पर लिया है।

Read this also: दो दिन पूर्वांचल में होगी बारिश, पछुआ हवाओं के चलने से गिरेगा तापमान