7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में घुसकर रिटायर्ड फौजी को गोली मारी, सीने में उतार दी कई गोलियां

गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 9 Dec 2019, 12:00 PM IST

dabangs firing on young man

बरदह थाना क्षेत्र के उदियावां गांव की घटना, दोनों पक्षों ने दी तहरीर जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर में जमीन का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा। बड़हलगंज के सीधेगौर गांव में जमीन के विवाद में रिटायर्ड फौजी को गोली मार दी गई। दुस्साहसिक तरीके से एक पक्ष ने फौजी के दरवाजे पर चढ़कर गोली मार दी। डाॅक्टर्स के अनुसार मृतक के सीने में दो व जंघे में एक गोली लगी है।

Read this also: दो दिन पूर्वांचल में होगी बारिश, पछुआ हवाओं के चलने से गिरेगा तापमान

सीधेगौर गांव के रहने वाले गौरी शंकर तिवारी सेना से रिटायर्ड थे। वह परिवार के साथ गांव में ही रहते थे। मृतक के इकलौते पुत्र मनोज तिवारी ने बताया कि कुछ महीना पहले उनके पिता गौरीशंकर तिवारी ने ज्ञानचंद तिवारी से करीब 45 डिस्मिल जमीन बैनामा लिया था। बैनामा के बाद ज्ञानचंद तिवारी का पुत्र ओमप्रकाश तिवारी जमीन की कीमत और बताकर पैसा मांग रहे थे।
मनोज के अनुसार करीब एक पखवारा पहले वह दिल्ली में थे तो उनके पिता व जमीन बेचने वाले पक्ष में विवाद हुआ था। उस पक्ष ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
मनोज ने बताया कि वह रविवार की दोपहर को घर पहुंचे। रात करीब आठ बजे अचानक से ओम प्रकाश तिवारी उनके घर चढ़ आए। अंदर आते ही रिवाल्वर से फायर झोंक दिया। गौरी शंकर तिवारी के पुत्र मनोज के अनुसार उनके पिता के सीने में दो गोलियां लगी हैं जबकि जंघे में एक गोली लगी है। वह जबतक शोर मचाते हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Read this also: भाजपा के जिलाध्यक्षों की दूसरी लिस्ट जारी, डाॅ.अंतर्यामी सिंह को देवरिया तो प्रेमचंद्र को कुशीनगर की कमान