6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन पूर्वांचल में होगी बारिश, पछुआ हवाओं के चलने से गिरेगा तापमान

मौसम ने बदलना शुरू किया करवट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 9 Dec 2019, 11:28 AM IST

Mausam

मौसम

मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया है। आशंका है कि इस परिवर्तन के साथ ही मौसम के मिजाज में तल्खी देखने को मिलना शुरू हो जाए। आसमान में डेरा डालते बादलों से इस परिवर्तन की आहट आनी शुरू हो गई है। धूप मद्धिम पड़ने के साथ तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी 13 व 14 दिसंबर को पूर्वांचल में बारिश हो सकती है। इस हल्की बारिश से जाड़ा का मौसम और तल्ख हो सकता है। बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Read this also: उन्नाव रेप पीड़िता की मौत पर आक्रोशित सपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन, पुलिस व सरकार पर संरक्षण का आरोप

मौसम विज्ञानियों की मानें तो राजस्थान के ऊपरी वायुमंडल में चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र और उत्तरी पाकिस्तान व जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ पर दबाव बना हुआ है। यह वायुमंडलीय परिस्थितियां 10 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपरी हिस्से में बारिश की वजह बन सकती हैं। 13-14 दिसंबर तक इसका प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। यही सब प्रभाव इस वक्त मौसम पर दिख रहा है।
उधर, नम पुरवा हवाएं भी इसमें सहयोग कर रही है। आसमान में बादल होने की वजह से आर्द्रता काफी अधिक है। बादलों की वजह से धूप का प्रभाव कम होगा जिससे अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी। बारिश के बाद ठंडी और शुष्क पछुआ हवाएं न्यूनतम तापमान को भी गिराने का काम करेंगी।

Read this also: भाजपा विधायक ने पूछा कौन कौन चाहता है कि उन्नाव के पांचों बलात्कारी मार दिए जाएं