7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा विधायक ने उन्नाव पीड़िता को दी श्रद्धांजलि, पूछा-इंतजार करूंगा कौन कौन चाहता है कि उन्नाव के पांचों बलात्कारी मार दिए जाएं

हैदराबाद एनकाउंटर के बाद लोकतंत्र के भीड़तंत्र में बदले जाने की कोशिश पर जताई चिंता चार बार से अजेय विधायक हैं डाॅ.आरएमडी अग्रवाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 7 Dec 2019, 1:14 PM IST

भाजपा विधायक ने उन्नाव पीड़िता को  दी श्रद्धांजलि, पूछा-इंतजार करूंगा कौन कौन चाहता है कि उन्नाव के पांचों बलात्कारी मार दिए जाएं

भाजपा विधायक ने उन्नाव पीड़िता को दी श्रद्धांजलि, पूछा-इंतजार करूंगा कौन कौन चाहता है कि उन्नाव के पांचों बलात्कारी मार दिए जाएं

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक डाॅ.राधामोहन दास अग्रवाल ने कानून को धताबताकर हुए एनकाउंटर पर सोशल मीडिया पर जोरदार कटाक्ष किया है।
हैदराबाद में रेप के आरोपियों के एनकाउंटर पर डाॅ.अग्रवाल ने अपने फेसबुक वाॅल पर कमेंट किया है कि 'सुनियोजित इनकाउंटर से खुश होने वालों कल ये पुलिस जब किसी निर्दाेष को मारेगी तब समझ में आएगा।'

उन्होंने यह भी लिखा है कि हम अद्भुत हैं हमें लाठियां बुरी और गोलियां अच्छी लगती हैं।
छह दिसंबर को किए गए अपने पोस्ट में एक बार फिर भाजपा विधायक ने कानून के राज की वकालत करते हुए लिखा है कि 40 सशस्त्र पुलिस के बीच भी अगर अपराधी भाग रहे हैं तो भगवान ही देश का मालिक है।

हैदराबाद एनकाउंटर पर डाॅ.राधामोहन दास अग्रवाल ने बहुत ही खुलकर इस नई रवायत की आलोचला की है। पढ़िए उनके प्रमुख कमेंटः

- मेरे लिए अपराध पुलिस करे या नागरिक दोनों अपराधी हैं, पुलिस बड़ी वाली है।
- आज बहुत खुश हो रहे हैं, कल समझ में आएगा कि अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी चलाई है।
-ईश्वर उन्नाव की पीड़िता की आत्मा को शांति प्रदान करें, इंतजार करूंगा कि कौन कौन चाहता है कि पांचों बलात्कारी मार दिए जाएं

डाॅ.अग्रवाल ने मीडिया को भी लोकतंत्र का मौखाल उड़ाने पर नसीहत दिया है।
उन्होंने लिखा है कि घटियापूर्ण तरीके से मीडिया लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदल रही है।

हालांकि, भाजपा विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक रह चुके डाॅ.अग्रवाल को सोशल मीडिया पर इन कमेंट्स की वजह से निगेटिव कमेंट्स भी मिल रहे हैं लेकिन वह डटकर अपनी बातों को रखते रह रहे हैं।