25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के जिलाध्यक्षों की दूसरी लिस्ट जारी, डाॅ.अंतर्यामी सिंह को देवरिया तो प्रेमचंद्र को कुशीनगर की कमान

देवरिया में निवर्तमान जिलाध्यक्ष पर भरोसा तो कुशीनगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष को दूसरा मौका नहीं
less than 1 minute read
Google source verification
भाजपा के जिलाध्यक्षों की दूसरी लिस्ट जारी, डाॅ.अंतर्यामी सिंह को देवरिया तो प्रेमचंद्र को कुशीनगर की कमान

भाजपा के जिलाध्यक्षों की दूसरी लिस्ट जारी, डाॅ.अंतर्यामी सिंह को देवरिया तो प्रेमचंद्र को कुशीनगर की कमान

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में जिलाध्यक्षों के मनोनयन की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में गोरखपुर मंडल के दो जिलों के जिलाध्यक्षों की भी घोषणा कर दी गई है। हालांकि, बस्ती मंडल के संतकबीरनगर में अभी भी जिलाध्यक्ष के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है।

Read this also: थारू बहुल 126 गांवों में तीन दिन स्वास्थ्य सेवा करेंगे 275 चिकित्सक

शुक्रवार की देर रात में यूपी भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टंडन ने जिलाध्यक्षों के मनोनयन की दूसरी सूची जारी की। इस सूची में बीस जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई।
देवरिया का नया अध्यक्ष डाॅ.अंतर्यामी सिंह को बनाया गया है। डाॅ.अंतर्यामी सिंह वर्तमान में भी देवरिया के जिलाध्यक्ष थे। तत्कालीन जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव को हटाकर कार्यकाल के बीच में ही अंतर्यामी सिंह को देवरिया जिले की कमान सौंपी गई थी। इस बार उनको पूर्णकालिक जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
उधर, कुशीनगर में भी नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। प्रेमचंद्र मिश्र को कुशीनगर का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रेमचंद्र मिश्र वर्तमान में भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के महामंत्री पद पर विराजमान थे। यहां बीस लोगों ने जिलाध्यक्ष बनने के लिए दावेदारी की थी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही को दूसरा मौका संगठन ने नहीं दिया है।

Read this also: रात में नहीं मिल रही टैक्सी तो डाॅयल करें 112, पुलिस पहुंचाएगी घर