7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थारू बहुल 126 गांवों में तीन दिन स्वास्थ्य सेवा करेंगे 275 चिकित्सक

बाबा गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का शुभारंभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 7 Dec 2019, 1:00 AM IST

थारू बहुल 126 गांवों में तीन दिन स्वास्थ्य सेवा करेंगे 275 चिकित्सक

थारू बहुल 126 गांवों में तीन दिन स्वास्थ्य सेवा करेंगे 275 चिकित्सक

थारू बाहुल्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए बाबा गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा प्रारंभ किया गया है। इस यात्रा के दौरान तीन दिनों में 126 गांवों में 275 चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।
गोरखनाथ मंदिर परिसर में बाबा गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। तीन दिवसीय स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6 से 8 दिसम्बर 2019 तक चलेगी। स्वास्थ्य सेवा यात्रा 8 दिसम्बर को बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित पवित्र शक्तिपीठ माँ पाटेश्वरी मंदिर पर समाप्त होगी।

Read this also: चाल चलन से परेशान पत्नी ने काटे पति के काटे प्राइवेट पार्ट

इस स्वास्थ्य यात्रा की जानकारी देते हुए आयोजक मंडल ने बताया कि यह सेवा यात्रा थारू जनजाति बाहुल्य के नेपाल सीमावर्ती के 126 गांव में 275 चिकित्सकों द्वारा महाराजगंज, श्रावस्ती, बस्ती, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर तथा लखीमपुर जिलों में आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलन कर किया गया। अतिथियों को स्वछता के प्रति जागरूकता के लिए लिक्विड हैंड वाश का वितरण किया गया।

Read this also: रात में नहीं मिल रही टैक्सी तो डाॅयल करें 112, पुलिस पहुंचाएगी घर

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एन.एम.ओ. ( नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन - केजीएमयू लखनऊ ) प्रोफेसर एमएल भट्ट , बस्ती मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर नवनीत कुमार, उपाध्यक्ष एन.एम.ओ. अवध प्रान्त प्रोफेसर संदीप तिवारी, पूर्व संघचालक एवं पूर्व कुलपति जौनपुर यूनिवर्सिटी प्रोफेसर यू.पी. सिंह, प्रांत प्रचारक गोरक्ष प्रान्त सुभाष, डॉ. महेंद्र अग्रवाल, विभाग संघ चालक डॉ. संदीप तिवारी, उपाध्यक्ष अवध प्रान्त वैद्य अभय नारायण तिवारी ने स्वास्थ्य सेवा यात्रा के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डॉ. सौरभ पांडेय, गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आए चिकित्सकों एवं छात्रों ने गुरु गोरक्षनाथ धाम गोरखपुर में बाबा गोरक्षनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Read this also: जिला बदर किए गए यूपी के 11 बदमाश, सीएम के जिला से किए गए बाहर