7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में नहीं मिल रही टैक्सी तो डाॅयल करें 112, पुलिस पहुंचाएगी घर

पुलिस का महिला सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 6 Dec 2019, 11:15 AM IST

,

झगड़े की सूचना पर पहुंची डॉयल 112 की टीम खुद हो गई बदमाशों का शिकार, मोबाइल भी लूट लिया

महिला सुरक्षा को लेकर देशभर में उठी आवाज में सरकार भी शामिल होती दिख रही है। अब यूपी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रात के नौ बजे के बाद अगर महिला को टैक्सी नहीं मिल रही या घर जाने का साधन उपलब्ध नहीं है तो सरकार ने पुलिस को इस काम के लिए लगा दिया है। डाॅयल 112 पर काॅल कर महिला अपनी परेशानी बता सकती है। पुलिस तत्काल महिला को सुरक्षित उसके घर तक बिना किसी लेटलतीफी के पहुंचाने का काम करेगी।

Read this also: यूपी के खिलाड़ियों के आेलंपिक या काॅमनवेल्थ में पदक जीतने पर योगी सरकार देगी इतने करोड़

एडीजी रेंज जययनारायण सिंह ने आदेश जारी किया है कि पुलिस ऐसे मामलों को गंभीरता से ले और मदद के लिए तत्काल पहुंचे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब डाॅयल 112 को और बेहतर किया गया है। महिला केवल कोई अपराध होने पर ही 112 डाॅयल नहीं कर सकेगी बल्कि अगर रात के नौ बजे के बाद टैक्सी नहीं मिलती है या वह कहीं सुनसान जगह पर है और उसे घर पहुंचना है तो उसे 112 डाॅयल करना होगा।
विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से सबसे अधिक फायदा कामकाजी महिलाओं को होगा। उनको साधन मिलने में देरी होने पर पुलिस मदद को आ सकेगी।

Read this also: प्रो.श्रीप्रकाश मणि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विवि के कुलपति नियुक्त