गोरखपुर

सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह समर्थकों संग भूख हड़ताल पर, अरेस्ट कर लाया गया है पुलिस लाइन

नागरिकता संशोधन कानून को काला कानून बता सपा का प्रदर्शन

2 min read
सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह समर्थकों संग भूख हड़ताल पर

कुशीनगर कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दे रहे सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है। अरेस्ट कर उनको पुलिस लाइन में लाया गया है। यहां वह भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अधिकारी उनको मनाने में लगे हैं। पूर्व मंत्री के साथ भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद हैं।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में नागरिकता संशोधन विधेयक सहित विभिन्न मुद्दों पर समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन जारी है। गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया समेत अन्य जिलों में बड़े नेताओं को जगह-जगह गिरफ्तार किया गया। कुशीनगर में एक जगह पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। सपा के प्रदर्शन को देखते हुए जिलों में चप्पे चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस-पीएसी तैनात किया गया था। पूरे दिन सपा नेताओं को रोकने व गिरफ्तारी का सिलसिला जारी रहा।

सपार्इ विरोध को सफल बनाने के लिए तरह तरह से नागरिकता संशोधन कानून की खिलाफत कर रहे थे। सपा नेता सनी यादव अपने समर्थकों केसाथ अर्धनग्न होकर विरोध जता रहे थे तो सपा नेता शब्बीर अहमद कफन पहन कर मुखालफत करते दिखे।
गोरखपुर में सपाई शहर के नगर निगम पार्क में धरना देने जुटे हुए हैं। यहां पहुंचने से सपाइयों को रोकने के लिए भारी मात्रा में फोर्स तैनात किया गया है। नागरिकता संशोधन एक्ट को काला कानून बताकर प्रदर्शन कर रहे सपाइयों की कई जगह पुलिस से कहासुनी भी हुई।

गोरखपुर में इन सपा नेताओं को किया गया गिरफ्तार

गोरखपुर में पूर्व मंत्री रामपाल निषाद, पूर्व विधायक मोहसिन खान, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, रजनीश यादव, अवधेश यादव, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रबली यादव, प्रहलाद यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, पूर्व पार्षद चंद्रभान प्रजापति, अशोक चैधरी, जफर अमीन डक्कू तथा राम नगीना साहनी सहित दर्जनों नेताओं-कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
कुशीनगर में धरना देने जा रहे पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया तो पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह को कलक्ट्रेट पहुंच धरना देने लगे। इनको यहां से गिरफ्तार किया गया। देवरिया में भी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। महराजगंज में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर व सपा कार्यालय पर सुबह से ही पुलिस का पहरा रहा।

Updated on:
19 Dec 2019 04:24 pm
Published on:
19 Dec 2019 02:59 pm
Also Read
View All