संतकबीर की धरती से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बहन की बेटी को एक महिला शादी कराने के लिए घर रखी और उसका बेटा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। जब युवती गर्भवती हो गई और शादी के बारे में पूछा तो मौसी और उसके बेटे ने घर निकाला कर दिया। पीड़िता ने धनघटा थाना पहुंच तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।