निजी क्षेत्र में पहली एक्सप्रेस ट्रेन तेजस (Tejas)की सफलता के बाद अब रेल मंत्रालय (Railway ministry) ऐसे अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम करना प्रारंभ कर दिया है। तेजस की लोकप्रियता को देखते हुए अन्य रुट्स पर करीब आधा दर्जन निजी ट्रेन्स (New Private trains)चलाने की तैयारी है। यह ट्रेन गोरखपुर, छपरा, मडुआडीह, नई दिल्ली, मुंबई के लिए चलेंगी। यही नहीं मंत्रालय आने वाले दो-तीन सालों में पूरे देश में निजी क्षेत्र में सौ से अधिक ट्रेन चलाने की तैयारी में है।