एंटी रोमियो दस्ता कागजों में गश्त कर रहा, पुलिस भी चौकन्नी है लेकिन बेटियों की लाज हर जगह खतरे में है। मुख्यमंत्री के जिले में सरैया चौराहा पर सरेराम शोहदे एक युवती, उसकी भाभी के साथ छेड़छाड़ करते रहे। युवती के कपड़े फाड़ अर्धनग्न कर पुलिस की हनक को चुनौती दे डाली। रविवार को हुई इस घटना के सरेआम हो जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो लोगों को हिरासत में ली है।