6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष समेत आठ पर छेड़खानी, बलवा, लूट का केस

युवती ने कराया आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 16 Dec 2019, 10:56 AM IST

Ragini Murder case

रागिनी हत्याकांड

इलाहाबाद विवि के छात्र संघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, उनके ड्राइवर समेत आठ लोगों के खिलाफ बलवा, लूट व छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है। केस देवरिया के भलुअनी थाने में दर्ज किया गया है। छात्रनेता पर यह केस एक युवती ने दर्ज कराया है।

Read this also: पिता के हाथों में पुलिस ने पहनाई हथकड़ी तो बेटे के सिर सेहरा बांध निकली बारात

Allahabad University के छात्र संघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव मूल रुप से भलुअनी क्षेत्र के रहने वाले हैं। युवती की तहरीर के मुताबिक उदय से उसका जमीन का विवाद चल रहा था जो पैमाइश होने के बाद हल हो गया। आठ दिसंबर को शाम साढ़े सात बजे उदय प्रकाश यादव अपनी गाड़ी से आए और उसमें हॉकी, डंडा, असलहा था। आरोप है कि इन लोगों ने युवती के भाई की पिटाई की और युवती पर असलहा तान दिया। ड्राइवर ने अश्लील हरकत की।
तहरीर के मुताबिक छात्र संघ अध्यक्ष व साथियों ने इसके साथ ही युवती के मां की भी पिटाई की और मंगलसूत्र समेत अन्य आभूषण लूट लिया। जब थाने में केस दर्ज नहीं हुआ तो युवती ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर भलुअनी पुलिस ने उदय प्रकाश यादव, उनके भाई जयप्रकाश यादव, पिता रामविलास यादव, प्रभुनाथ, अभयनाथ यादव, सुदामा, कैलाश यादव व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Read this also: नए साल में देश का सबसे बड़ा ग्रामीण बैंक आ जाएगा अस्तित्व में, 2050 शाखाएं एक साथ करेंगी काम