गोरखपुर

‘सत्ता हमको डरा रही है, लेकिन परम सत्ता हमारे साथ है’, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने BJP और योगी सरकार पर बोला हमला

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda) ने गोरखपुर में गविष्टि यात्रा शुरू की है। इस दौरान शंकराचार्य ने बीजेपी और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार पर जमकर हमला बोला है।
2 min read
May 03, 2026
Feature image
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Photo- Patrika)

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रविवार को गोरखपुर में गविष्टि यात्रा शुरू की है। शंकराचार्य की यह यात्रा गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा में सहारा स्टेट से शुरू होकर सहजनवा, खजनी, बांसगांव, चिल्लूपार होते हुए चौरी चौरा विधानसभा तक निकाली जाएगी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गविष्टि यात्रा के शुभारंभ के मौके पर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

बीजेपी और यूपी सरकार पर भड़के शंकराचार्य

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आज गोरखपुर से गविष्टि यात्रा की शुरूआत की है। यात्रा की शुरुआत से एक दिन पहले अविमुक्तेश्वरानंद गोरखपुर पहुंचे थे। इस दौरान अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी सरकार पर निशाना साधा। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- सत्ता हमको डरा रही है, लेकिन परम सत्ता हमारे साथ है। उन्होंने आगे कहा कि हमें गाय की रक्षा करना है। देश तो हिंदू राष्ट्र नहीं है और जो पार्टी सत्ता में है, वो भी हिंदू पार्टी नहीं है।

शंकराचार्य ने कहा कि भारत में सरकार से गौमाता की रक्षा की बात नहीं सुनती है। इसका मतलब भारत हिन्दू राष्ट्र नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में एक-दो-चार इंजन ही इंजन हैं, जनता के लिए डिब्बा कहां है? जनता के लिए डिब्बा है भी तो फर्स्ट क्लास का है। शंकराचार्य ने आगे कहा कि जो मुख्यमंत्री हैं, वो गाय की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री सही होता तो गोरक्षनाथ जी की ओर हाथ करके गाय की रक्षा का संकल्प लेता, लेकिन वो डरता है कि मुसलमान हमें वोट नहीं देगा।

शंकराचार्य बोले- हमारा किसी पार्टी से संबंध नहीं

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि बहुत डराने की कोशिश की गई। बड़े-बड़े योद्धा आए, लेकिन उन्हें परास्त कर दिया तो इन्हें परास्त करने मे देर नहीं लगेगी। बहुत से लोग इन्हें ही अपना समझ रहे हैं। देश में 37 से ज्यादा कानून हिंदुओ के खिलाफ बनाए गए हैं। मंदिर तोड़े जा रहे हैं, समलैंगिकता अपराध नहीं रह गई।

बाबा भीमराव अंबेडकर के भक्त भी बन जा रहे हैं और उनके संविधान को भी बदल दे रहे हैं। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से 81 दिन चलने वाले गविष्ठी यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। हमने किसी भी पार्टी से कोई संबंध नहीं रखा है। हमने सनातन धर्म और सनातनियो से संबंध रखा है। किसी को इस भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है, शंकराचार्य किसी पार्टी के फंड से खेलने वाले हैं।

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले

गोरखपुर दौरे के समय शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की। शंकराचार्य ने कहा कि हम CM योगी आदित्यनाथ को चिढ़ाने के लिए गोरखपुर नहीं आए हैं। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और पूरा प्रदेश उनका है। हम गोरखपुर में भगवान गोरखनाथ के लिए आए हैं। यात्रा पूरी होने के बाद हम फिर गोरखनाथ मंदिर जाकर पूजा और आरती करेगें। शंकराचार्य ने मांग करते हुए कहा कि CM योगी गो माता को राष्ट्रमाता घोषित कर दें तो हम खुलकर उनके कसीदे पढ़ेंगे।

Published on:
03 May 2026 04:16 pm