
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की छात्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा कि हमारे नेता शिवपाल यादव ने जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी की तर्ज पर पार्टी का गठन कर सबको उसका हक दे रहे। पीएसपी से जुड़ने वाले सभी सम्प्रदाय के लोगों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए पार्टी संघर्ष करेगी।
गोरखपुर में पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी छात्र सभा लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा कि पार्टी प्रदेश में 69 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह केवल मुलायम सिंह यादव (नेता जी) की सीट पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी।
उन्होंने बताया कि 22 नवम्बर को नेता जी का जन्मदिन पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। पार्टी का राज्यस्तरीय सम्मेलन 9 दिसम्बर को आयोजित है। यह सम्मेलन लखनऊ के रमाबाई पार्क में आयोजित है। इस सम्मेलन में दस लाख लोग पहुंचेंगे।
भाटी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा राममंदिर के नाम पर यूपी में अस्थिरता पैदा करना चाह रही। किसी भी मुद्दे पर निजी बिल लाने का अधिकार केवल विपक्ष का होता है लेकिन भाजपा दोहरा चरित्र अपनाते हुए राम मंदिर के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।
जिलाध्यक्ष राममिलन यादव ने कहा कि नौजवान, छात्र, किसान, मजदूर एवं शोषित समाज के लोग राष्ट्र के नव निर्माण में अपनी महती भूमिका निभायें।
महानगर अध्यक्ष हाजी तहव्वर हुसैन एवं महानगर उपाध्यक्ष धर्मदेव यादव ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव के संघर्षो को आगे बढ़ाने के लिए हम सब सदैव तत्पर है।
इस दौरान प्रमुख महासचिव बृजनाथ मौर्य, नवनीत यादव, इकराम हुसैन, अफसर खान भोनू, सज्जाद अली रहमानी, अरशद हुसैन, रामजीत शर्मा, गुड्डू, अख्तर अंसारी, हरेन्द्र शाह, आफताब हाशमी, मुहम्मद अशगर, राजेश जायसवाल, इरशाद अली बिट्टू, सलमान, तमन्ने, सोनू कुशवाहा, समीर आलम, जीशान, इरफान, जैद, आरिफ अली, शनी विश्वकर्मा एवं अबू समद आदि मौजूद रहे।