26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने अखिलेश यादव पर दिया बड़ा बयान , कहा- भ्रष्टाचार को ही मानते है विकास

भाजपा ने अखिलेश यादव पर दिया बड़ा, कहा- भ्रष्टाचार को ही मानते है विकास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anil Ankur

•

Updated: 15 Nov 2018, 8:29 PM IST

akhilesh

Akhilesh Yadav

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान को सत्ता जाने के बाद भ्रष्टाचार करने का मौका गंवाने का दर्द बताया है। भाजपा ने कहा कि जिन लोगों ने जनता को लूटकर कंगाल और प्रदेश को खंडहर बना दिया था, उन्हें भी अब विकास की परिभाषा याद आने लगी है। दरअसल, सपा को अपने भ्रष्टाचार की परियोजनाओं के बंद होने से ‘कमीशन का खेल’ बिगड़ने की पीड़ा सता रही है।


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि अखिलेश अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार, भाईभतीजावाद और कुनबे के विकास को ही विकास मानते थे। प्रदेश की जनता ने उनके लूटपाट, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति पर ठोकर मारते हुए सत्ता के गलियारे से दूर फेंक दिया। अखिलेश जी जो तस्वीर दिखाकर विकास के रास्ते बंद होने की बात कह रहे हैं, वह असल में कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार की परियोजना का नमूना है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश की असल दिक्कत यह हैं कि उनकी मुख्यमंत्री बनने की योग्यता केवल यह थी। उन्होंने परिवारवाद के पोषक के यहां जन्म लिया था। इसलिए विकास की असल तस्वीर उन्होंने अब तक नहीं देखी थी। अब प्रदेश में भाजपा की योगी की सरकार आने के बाद पूरा प्रदेश विकास की राह पर चल पड़ा है तो उन्हें विकास कुछ-कुछ समझ आने लगा है, लेकिन भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी को संरक्षण देने की आदत के चलते वो प्रदेश में हो रहे अभूतपूर्व विकास की पूरी तस्वीर देख पाने में सक्षम नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में रक्षा काॅरिडोर का रहा है। काशी के विकास की राह पर चलने के साथ ही पूर्वांचल विकास के नए पथ पर अग्रसर हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की सरकार औद्योगिक नगरी कानपुर को रक्षा कॉरिडोर परियोजना का केंद्र बना रही है। यहां सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी रक्षा इकाइयों के साथ ही यहां निजी रक्षा इकाइयों की स्थापना पर जोर दिया जा रहा है। योगी सरकार ने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में ही न केवल 5 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्राप्त किया, बल्कि अब तक करीब एक लाख करोड़ रुपए के निवेश धरातल पर उतार दिए है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग