1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी का बड़ा बयान : चाचा-भतीजे की जोड़ी जनता के हक पर डकैती डालती थी, ग्रेटर GIDA बनेगा दक्षिणांचल

CM Yogi in Gorakhpur: सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे, यहां दक्षिणांचल में जनसभा को संबोधित करने के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां सीएम ने महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि मंदिर में दर्शन पूजन किया।
2 min read
Google source verification
Up news, cm yogi news

सीएम योगी ने किया करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण (सोर्स: X)

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर के दक्षिणांचल में पहुंचे, इस दौरान वर्षों से उपेक्षित पड़े जिले के दक्षिणांचल क्षेत्र को औद्योगिक क्षेत्र बनाने का ऐलान किए। सीएम बोले अब यहां ग्रेटर गीडा बनेगा। बता दें कि NOIDA की तर्ज पर पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह ने गोरखपुर में GIDA की आधारशिला रखी थी। इनकी मौत के बाद GIDA भी धीरे धीरे ठंडे बस्ते में जाता रहा।

सीएम बनने के बाद हजारों करोड़ की कार्ययोजनाओं का शिलान्यास

सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद GIDA में औद्योगिक विकास भी रफ्तार पकड़ ली, अब दक्षिणांचल के बड़ी आबादी को रोजगार देने के लिए इस क्षेत्र को इंडस्ट्रियल बनाने की मुहिम शुरू हो गई।

सीएम योगी ने चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र को 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दिया। इनमें 319 परियोजनाएं हें। महुआपार के गांधी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में 152.21 करोड़ की लागत से तैयार 122 परियोजनाओं का लोकार्पण किया और 143.25 कराड़ की लागत से बनने वाली 197 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

बड़ी कंपनियों से मिल रहे हैं बड़े पैमाने पर निवेश के प्रस्ताव

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि दक्षिणांचल अब ग्रेटर गीडा बनेगा। सरकार के प्रयासों से बड़ी बड़ी कंपनियां यहां हजारों करोड़ के निवेश करने के लिए तैयार बैठी हैं। यहां सीमेंट की फैक्ट्री लगने जा रही है। एक पावर प्लांट, एक आधुनिक पेंट और अत्याधुनिक डिस्टिलरी भी लगने जा रही है। जिसमें दवा भी बनेगी। भारी पैमाने पर निवेश के प्रस्ताव मिल रहे हैं।

अखिलेश और शिवपाल पर गंभीर आरोप

CM योगी ने कहा कि यह 2017 के पहले संभव नहीं था। तब तो चाचा भतीजे की जोड़ी आपके हक पर डकैती डाल देती थी। होनहार नौजवानों को नौकरी नहीं मिलती थी। वो बाहर जाते थे तो उन्हें चिल्लूपार, मऊ, आजमगढ़ के नाम पर नौकरी नहीं देते थे। योग्य भी है और यूपी का नाम सुनते थे तो कहते थे कि जाओ। यूपी का साया न पड़ने पाए।

केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की विभीषिका में विलीन हो जाते हैं। सड़कें टूट जाती हैं। आज बाढ़ से प्रभावित कई गांवों का जीर्णोद्धार होगा। चिल्लूपार व बांसगांव का जितना विकास 9 वर्षों में हुआ, वह अदभुत है। 12 सालों में ब्लाक मुख्यालय से जुड़ी हर सड़क बनी है। प्रदेश में भयमुक्त वातावरण स्थापित किया गया है।