गोरखपुर

नेपाल से गोरखपुर आ रहा विदेशों से सोना, महराजगंज में पकड़ा गया 35 लाख का सोना

नौतनवा में युवक के पास से सोने के बिस्कुट मिले
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2018, 4:39 AM IST
gold extracted from land

गोरखपुर। नेपाल के रास्ते विदेशों से सोना भारत आ रहा। कभी नेपाल के काठमांडू तो कभी सोनौली बार्डर पर लगातार सोने की खेप पकड़ी जा रही। सभी सुरक्षा को भेदते हुए इस बार सोना तस्कर नौतनवा तक पहुंच गए। पुलिस ने तस्करी कर गोरखपुर ला रहे एक युवक के पास से 35 लाख रुपये से अधिक कीमत का सोना बरामद किया है। बताया जा रहा कि यह सोना गोरखपुर में खपाने के लिए लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसेे पकड़ लिया गया।
कस्टम ने नौतनवा रेलवे स्टेशन चैराहा से यह गिरफ्तारी की है। बरामद सोने को सीज कर दिया गया है जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
कस्टम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक विभाग के मुखबिर ने सूचित किया था कि बुधवार को सोने की एक खेप आने वाली है। मुखबिर की सूचना पर विभागीय अधिकारियों की देखरेख में तस्करी वाले सोने की बरामदगी के लिए जाल बिछाया गया।
कस्टम टीम ने सूचना के आधार पर नौतनवा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद तलाशी लेने पर युवक केपास से सोना बरामद हुआ। युवक के पास से सोने का बिस्कुट मिला। इन बिस्कुटों का तौल कराने पर पता लगा कि यह एक किलो एकसौ पचास ग्राम है। इसकी कीमत करीब पैंतीस लाख रुपये आंकी जा रही है।।

नेपाल से सोनेे की तस्करी आमबात

विदेशों से भारत सोना तस्करी कर नेपाल के रास्ते लाया जाता है। यह रुट एक सेफ जोन है। हालांकि, कईबार इस रुट पर काफी मात्रा में सोना पकड़ाता रहता है लेकिन अधिकतर बार तस्कर इस रुट से निकल भी जाते हैं। अपराध के इस सेफ जोन का इस्तेमाल छोटे से लेकर बड़े अपराधी धड़ल्ले से करते हैं। विदेश से भारत आ रहे सोने को पकड़ने की कार्रवाई नेपाल भी कई बार कर चुका है। अभी कुछ महीने पहले ही नेपाल के काठमांडू में 100 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया था।

Published on:
Also Read
View All
गोरखनाथ मंदिर पहुंच नितिन नवीन ने लिया गुरु गोरक्षनाथ का आशीर्वाद, संगठन को मजबूत करने के लिए दिनभर करेंगे मैराथन बैठकें

2017 से पहले यूपी में था ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ का राज, अब ODOP से बनी पहचान: नितिन नवीन

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा…नितिन नवीन और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम

पंचर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती : गोरखपुर में सपा पर बरसे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

यूपी में 37 और बिहार में 36 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस, पंकज चौधरी बोले- पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत