गोरखपुर में शनिवार देर रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां भी जब स्थिति नहीं कंट्रोल हुई तो उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
गोरखपुर में हैरान करने वाला मामला आया है यहां बेलीपार थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक ने खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रविवार को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि घायल युवक की स्थिति गंभीर रही है। दबे जुबान से चर्चा है कि पत्नी से विवाद के चलते युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
जानकारी के मुताबिक बेलीपार के कलानी खुर्द महोब गांव के केशव सिंह विदेश में नौकरी करते थे। कुछ दिनों पहले ही गांव लौटे थे, अभी डेढ़ साल पहले उनकी शादी बस्ती जिले के बभनान निवासी साक्षी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। घर वालों ने बताया कि पत्नी के मोबाइल में मिली कुछ तस्वीरों के कारण दोनों में मतभेद हुआ। इसके बाद साक्षी मायके चली गई। फिर वापस नहीं आई केशव सऊदी लौट गए लेकिन पत्नी ने उन पर केस दर्ज करा दिया। जब पुलिस दबाव बनाने लगी तो केशव दुबारा घर लौट आए।
युवक के घरवालों का आरोप है कि पत्नी साक्षी और उसके बहन-बहनोई का लगातार फोन कॉल आने से केशव काफी तनाव में रहता था। शनिवार रात करीब 11:15 बजे उन्होंने घर पर ही अवैध असलहे से खुद को गोली मार ली। गोली लगने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। इस संबंध में SP साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर है।