14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेतरतीब चल रही गाड़ियां लील रही निर्दोषों की जिंदगियां, पिकअप ने ई- रिक्शा को मारा टक्कर, दो बुजुर्गों की मौत

गोरखपुर में बेतरतीब चलाने वाले गाड़ी चालक हर रोज खतरे का सबब बन रहे हैं, उनकी लापरवाही से निर्दोषों की जान जा रही है। ऐसे ही सहजनवां के गीडा में पिकअप और ई रिक्शा की भिड़ंत में दो बुजुर्गों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: सीसीटीवी फुटेज, दुर्घटना में दो मरे

गोरखपुर के सहजनवां थानाक्षेत्र के गीडा में खरैला रोड पर पिकअप ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। इसमें दो बुजुर्गों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

मृतकों की पहचान बेचन प्रजापति और शिव कीरत सिंह के रूप में हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। हादसे में घायल तीन लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

बाइक के पहिए में फंसा दुपट्टा, महिला लेखपाल गंभीर रूप से घायल

चौरीचौरा क्षेत्र में एक हादसे में महिला लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक के पहिए में दुपट्टा फंसने से वह नीचे गिर पड़ीं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, महिला लेखपाल मधु कुमारी अपने पति राहुल अग्रवाल के साथ सोमवार को बाइक से फॉर्मर रजिस्ट्री कराने जा रही थीं। दोनों चौरीचौरा क्षेत्र के नौवा डुमरी में कार्यरत हैं।

रास्ते में अचानक पीछे बैठी मधु कुमारी का दुपट्टा बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।पति और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए एम्स रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज एम्स में चल रहा है।