गोरखपुर

आगामी त्योहारों पर बरती जाए विशेष सतर्कता, पिकेट गश्त बढ़ाई जाए : DIG

गोरखपुर परिक्षेत्र के नए डीआईजी शिवा शिम्पी चनप्पा आज जिले के अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग कर कानून व्यवस्था की स्थिति से रूबरू हुए। DIG ने इस दौरान क्राइम कंट्रोल, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।

2 min read
Jun 03, 2025

गोरखपुर रेंज के नवागत DIG एस चन्नप्पा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ परिचय प्राप्त कर पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। डीआईजी ने कहा कि आगामी त्यौहार को ध्यान में रखते हुए पीस कमेटी के धर्माचार्यों के साथ बैठके कर ले।

पिकेट गश्त बढ़ाई जाए, गंभीर घटनाओं में घटनास्थल का हो निरीक्षण

अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखना पहली प्राथमिकता होगी, चोरी और नकबजनी पर नियंत्रण के लिए पिकेट गश्त बढ़ाये, प्रभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी और शत-प्रतिशत मामलों के खुलासे व संपत्ति बरामदगी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर घटनाओं में घटनास्थल का निरीक्षण अवश्य करें। सामूहिक विवादों का त्वरित समाधान और थानों में वाहनों व मालों का निस्तारण करने को कहा।

फरियादियों की समस्याओं का करें त्वरित निस्तारण

आईजीआरएस, फरियादियों और महिलाओं की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए कहा। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और माफिया व टॉप-10 अपराधियों की गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त करने के लिए कहा। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के विरुद्ध लंबित विभागीय जांच के प्रकरणों में भी समय-सीमा निर्धारित कर उनका निराकरण करने के निर्देश दिये।

समन वारंट समय पर कराएं तामीला

उच्च न्यायालय से प्राप्त नोटिस समन वारंट की तामीला हेतु टीम बनाकर समय पर तामीला कराए
इसके साथ ही डीआईजी ने कहा कि थाने में कोई पीडित अपने आपको असहाय समझ कर आता है, उसकी अपेक्षा होती है कि जो भी कानूनी प्रावधानों के तहत कार्यवाही बनती है की जाये, आपका दायित्व बनता है कि उसे सौहाद्रपूर्ण माहौल दे तथा पीडित की समस्या को ध्यान से शालीनता पूर्वक सुनें और तत्काल विधिसम्मत कार्यवाही करते हुये उसे राहत पहुंचायें।

इन अधिकारियों की रही उपस्थिति

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए डीआईजी ने कहा कि आपकी कार्यवाही से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति सुरक्षा का भाव हो तथा असमाजिक तत्वों, गुण्डे बदमाशों में पुलिस का खौफ होना चाहिये। अपराध समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अपराध सुधीर जायसवाल, पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा अनुराग सिंह सहित समस्त सीओं थाना प्रभारी/ थानाध्यक्ष शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

Published on:
03 Jun 2025 11:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर