
फोटो सोर्स: पत्रिका, आरोपी हॉस्पिटल मैनेजर
गोरखपुर में मरीजों को बिना एडमिट कराए हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ लेने वाले आरोपी को रामगढ़ ताल थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया युवक तारामंडल के बुद्ध विहार पार्ट-ए स्थित सील किए गए डिसेंट हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के मैनेजर ताहिर खान है।
SBI जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक हॉस्पिटल ने 12 मरीजों को भर्ती किए बिना उनके नाम पर बीमा क्लेम जमा कराने की कोशिश की थी।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गेहुआसागर निवासी ताहिर खान के रूप में हुई। वह पहले भी हेल्थ इंश्योरेंस ठगी के मामले में जेल जा चुका था।
SBI जनरल इंश्योरेंस के सीनियर मैनेजर डॉ. अचिंत्य रावत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि अस्पताल ने इलाज से जुड़े कई फर्जी डॉक्यूमेंट बीमा कंपनी को सबूत के तौर पर दिया था।
कंपनी की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में ट्रीटमेंट करने वाले जिस डॉक्टर अजय कुमार सिंह का नाम दर्ज है वह लिखित रूप से दे चुके हैं कि अप्रैल 2025 से जुड़े ही नहीं हैं, इसके अलावा कई लैब रिपोर्ट भी फर्जी पाए गए। इन पर जिन पैथोलॉजिस्ट के नाम है वो डिसेंट अस्पताल से जुड़े ही नहीं है।
इस पर अधिकारियों का संदेह बढ़ा और पुलिस को सूचना दी है। बता दें कि डिसेंट अस्पताल के खिलाफ बजाज एलायंज इंश्योरेंस कंपनी भी ऐसे ही मामले में मुकदमा दर्ज करा चुकी है। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
16 Mar 2026 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
