18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा में राधा बल्लभ मंदिर के पुजारी की हत्या, आरती के बाद कमरे जा रहे थे, तभी हुआ हमला

मथुरा के बरसाना क्षेत्र में स्थित राधा बल्लभ मंदिर में पुजारी मोहन दास गंगू बाबा पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Anuj Singh

Mar 16, 2026

मथुरा के मंदिर में पुजारी की चाकू से हत्या

मथुरा के मंदिर में पुजारी की चाकू से हत्या

Mathura News: यूपी में मथुरा के बरसाना इलाके में स्थित सहार गांव के राधा बल्लभ मंदिर में एक दुखद घटना हुई। यहां के पुजारी पर रविवार सुबह अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पुजारी की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गांव के दो लोगों को हिरासत में लिया है।
घटना कब और कैसे हुई यह पूरी घटना रविवार सुबह की है। पुजारी मोहन दास, जिन्हें लोग गूंगा बाबा के नाम से जानते थे, सुबह नौ बजे मंदिर में शृंगार आरती कर चुके थे। आरती के बाद वे मंदिर परिसर में स्थित अपने कमरे की तरफ जा रहे थे। तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके गले और पेट पर कई वार किए। इसके बाद पुजारी वहीं गिर पड़े।

लोगों को कब पता चला और क्या हुआ?

मंदिर में पूजा करने के लिए सुबह करीब 10.30 बजे कुछ भक्त पहुंचे। उन्होंने पुजारी को जमीन पर खून से लथपथ पड़ा देखा। सभी लोग घबरा गए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें केडी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनकी पूरी कोशिश की, लेकिन चोटें बहुत गंभीर थीं। देर रात इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पूछताछ के लिए गांव के ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, लेकिन उसमें कोई संदिग्ध व्यक्ति आता-जाता नहीं दिखा। पुजारी के गुरु वैष्णव दास ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी ग्रामीण सुरेशचंद रावत ने बताया कि इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

एसपी का बयान

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि यह घटना थाना बरसाना के सहार गांव में राधा बल्लभ मंदिर की है। पुजारी मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और पिछले सात-आठ साल से यहां मंदिर में सेवा कर रहे थे। उनके गले पर चाकू से वार किया गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बच नहीं सके। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले को जल्द सुलझाने की कोशिश में जुटी है।