गोरखपुर

गोरखपुर में कोचिंग सेंटर में छात्रा से गलत हरकत: शिक्षक गिरफ्तार, एक्स्ट्रा क्लास का दिया था झांसा

Gorakhpur News: गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के एक कंप्यूटर सेंटर में छात्रा को किस करने के आरोप में शिक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। घटना में कुछ युवक शिक्षक से पूछताछ कर उसे थप्पड़ मारते हैं।
2 min read
Sep 10, 2026
Up news, gorakhpur
आरोपी शिक्षक गिरफ्तार(सोर्स: पत्रिका)

Teacher Arrested in Gorakhpur:गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में शिक्षक को छात्रा के साथ गलत काम करते पकड़ लिया गया। छात्रा के भाई और उसके साथ आए युवकों ने कंप्यूटर लैब में ही शिक्षक शिक्षक को पीटा। लड़की के परिजनों का आरोप है कि एक्स्ट्रा क्लास के बहाने कंप्यूटर टीचर ने छात्रा को रोक लिया था। घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

एक्स्ट्रा क्लास के बहाने शिक्षक ने छात्रा को रोका

जानकारी के मुताबिक सोमहिया में एक कंप्यूटर सेंटर है, जहां छात्र और छत्राएं कंप्यूटर सीखते हैं। बुधवार को क्लास खत्म होने के बाद शिक्षक ने एक छात्रा को रोक लिया। आरोप है कि शिक्षक छात्रा से गलत काम कर रहा था। इसी दौरान छात्रा का भाई कुछ साथियों के साथ वहां पहुंच गया और शिक्षक को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारा, युवकों ने शिक्षक को कोचिंग सेंटर बंद करने की चेतावनी भी दी। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पकड़े जाने पर छात्रा को बहन जैसा बताया

वायरल वीडियो में शिक्षक युवकों को सफाई देते हुए छात्रा को अपनी बहन जैसा बता रहा है। वह यह भी कह रहा है कि छात्रा ने रक्षाबंधन पर उसे राखी बांधी थी और वह अतिरिक्त पढ़ाई के लिए रुकी थी।

टीचर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

गुरुवार को को कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में थाना कैम्पियरगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक कोचिंग सेंटर का अध्यापक एक छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत करते दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर संबंधित अध्यापक जगदीश चौरसिया को पुलिस हिरासत में लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कैम्पियरगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कोचिंग सेंटर में इस तरह की घटना के बाद लोग लोग अपने बच्चों की सुरक्षा के प्रति भी चिंतित हैं। उनका कहना कहना है कि जब शिक्षक ही इस तरह की हरकत करने लगेगा तो विश्वास किस पर किया जाए।

Updated on:
10 Sept 2026 06:47 pm
Published on:
10 Sept 2026 06:47 pm