गोरखपुर

मुंडन कराने जा रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा, चारों ओर मची चीख पुकार…मंदिर की जगह पहुंचे अस्पताल

गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहाँ एक तेज रफ्तार डीसीएम का अचानक टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भयानक हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

less than 1 minute read
Apr 15, 2026
फ़ोटो डोर्स: पत्रिका, डीसीएम पलटा

गोरखपुर में बुधवार को रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में हाईवे पर एक तेज रफ्तार डीसीएम का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार 23 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार से अफरा तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें

दिल्ली से पीछा करते-करते बरेली पहुंचा सनकी आशिक, युवती को तेजाब से जलाने की धमकी, सड़क पर रोककर छेड़खानी

तेज रफ्तार डीसीएम का फटा टायर, सड़क पर गिरे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु सिकरीगंज क्षेत्र के महादेव गांव से तरकुलहा देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। यात्रा के दौरान जैसे ही डीसीएम रामगढ़ताल इलाके के पास पहुंची, अचानक उसका टायर फट गया। तेज गति में होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डीसीएम पलट गई। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

सूचना पर पहुंची ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है, दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि डीसीएम इतनी तेजी से पलटा कि उसमें सवार लोग इधर-उधर गिर गए।

कई लोग वाहन के नीचे दब गए थे, जिन्हें काफी दिक्कतों के बाद बाहर निकाला गया।प्रशासन की ओर से घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह टायर फटना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

पार्क बुलाकर हिंदू युवती से छेड़छाड़ करने वाला साहिल गिरफ्तार, लंगड़ाते हुए हाथ जोड़कर बोला- साहब माफ कर दो
Updated on:
15 Apr 2026 05:43 pm
Published on:
15 Apr 2026 04:36 pm
Also Read
View All