गोरखपुर में कार्यभार ग्रहण करते ही नए कप्तान का पूरा जोर ट्रैफिक सिस्टम दुरुस्त करने को लेकर है। गुरुवार को इसके परिपेक्ष्य में अधिकारियों के साथ मीटिंग कर बेहतर परफॉर्मेंस का निर्देश दिये।
गोरखपुर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से SSP डॉक्टर कौस्तूभ की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक में शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास लगने वाले जाम, पार्किंग प्रबंधन, ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। SSP ने कहा कि यातायात व्यवस्था शहर की छवि से सीधे जुड़ी होती है। आमजन को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर नियमित रूप से जाम की समस्या उत्पन्न होती है, वहां विशेष प्लान तैयार कर पुलिस बल की प्रभावी तैनाती की जाए। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
SSP ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। स्कूल व कार्यालय समय में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए यातायात को सुचारु रखा जाए।
उन्होंने यातायात पुलिस को आमजन के साथ विनम्र व्यवहार रखने और जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित करने की भी बात कही।
बैठक में यातायात संकेतक, बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्लान तथा दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी को लेकर भी रणनीति बनाई गई। SSP ने कहा कि तकनीक का अधिकतम उपयोग कर ट्रैफिक मॉनिटरिंग को मजबूत किया जाए और आवश्यकतानुसार सीसीटीवी व अन्य संसाधनों की मदद ली जाए।
इस दौरान SP सिटी अभिनव त्यागी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी गीडा, क्षेत्राधिकारी यातायात, क्षेत्राधिकारी कैण्ट, क्षेत्राधिकारी लाइन, यातायात निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। SSP ने सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश