गोरखपुर

गोरखपुर से बंगाल पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ बदमाश, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही थी पुलिस

बंगाल पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर एक बदमाश को लेकर रेलवे स्टेशन गोरखपुर में अमित होटल में रुकी थी। होटल में आरोपी सौरव मंडल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2024, 6:54 PM IST
Feature image

गोरखपुर के कैंट स्टेशन रोड के होटल से बंगाल पुलिस को चकमा देकर बदमाश फरार हो गया। नादिया जिले के रहने वाले आरोपित को टीम ने बहराइच जिले में गिरफ्तार किया था, ट्रांजिट रिमांड पर उसे अपने साथ लेकर जा रही थी।बंगाल पुलिस के दरोगा ने कैंट थाने में आरोपित के विरुद्ध चकमा देकर अभिरक्षा से भागने का मुकदमा दर्ज कराया है।

बहराइच में छुपा था बदमाश सौरव मंडल

बंगाल के नादिया जिले में स्थित कृष्णगंज पुलिस थाने पर तैनात उपनिरीक्षक त्रिदिब चौधरी ने कैंट थाना पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि छेड़खानी के मामले में सह अभियुक्त बनाया गया सौरभ मंडल लंबे समय से फरार था। वह नादिया जिले के हेंसखाली थानाक्षेत्र के गजना मध्यपरा का रहने वाला है।छानबीन करने पर पता चला कि बहराइच जिले के मूर्तियां कोतवाली थानाक्षेत्र स्थित हरखापुर गांव में छिपा है।

बहराइच से गिरफ्तार कर बंगाल ले जा रही थी पुलिस

बहराइच पुलिस की मदद से आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार को ट्रांजिट रिमांड पर उसे अपने साथ ले जा रहे थे। ट्रेन का इंतजार करने के लिए रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अमित के कमरा नंबर 22 में रुके थे।

बंगाल पुलिस को चकमा देकर बदमाश फरार

गुरुवार की रात में पुलिस टीम को चकमा देकर सौरभ मंडल फरार हो गया।पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागे आरोपित के बहराइच भागने की आशंका जताई जा रही है।मुकदमा दर्ज कराने के बाद बंगाल पुलिस की टीम छानबीन करने बहराइच चली गई।मूर्तियां कोतवाली थाना पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है।

SP सिटी, गोरखपुर

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि छेड़खानी के आरोपित को बहराइच में पकड़ने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर बंगाल पुलिस अपने साथ ले जा रही थी।स्टेशन रोड के होटल से आरोपित फरार हो गया।उपनिरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कैंट थाना पुलिस छानबीन कर रही है।

Updated on:
29 Nov 2024, 6:54 PM IST
Published on: