27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर में NIA पटना की रेड, मानव तस्करी के संदेह में युवक के परिवार का वेरीफिकेशन

गुरुवार की सुबह पांच बजे NIA टीम खजनी थाने पहुंची, यहां थाना पुलिस लेकर तहसील परिसर में पहुंचे। यहां से टीम सुबह छह बजे सतुआभार परिवार के घर पहुंची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

anoop shukla

•

Updated: 29 Nov 2024, 6:31 PM IST

गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह नया पटना की टीम ने रेड मारी। अंतराष्ट्रीय मानव तस्करी गैंग के खिलाफ जांच में NIA टीम सुबह खजनी इलाके के सतुआभार गांव पहुंची। टीम ने यहां एक परिवार का सत्यापन किया। पूरे परिवार के आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेने के साथ ही परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर टीम वापस लौट गई। रुपए की लेनदेन और मानव तस्करी के मामले की जांच में NIA पटना की टीम गोरखपुर पहुंची थी। तहसील प्रशासन और खजनी पुलिस को साथ लेकर टीम सतुआभार गांव पहुंची।

यह भी पढ़ें: राज कुंद्रा मनी लॉन्ड्रिंग केस में गोरखपुर से अतुल श्रीवास्तव हिरासत में, संदिग्ध लेन देन का अंदेशा

नौकरी के नाम पर विदेश भेज कर ISI के हवाले करने का शक

अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक यह गिराेह नाैकरी दिलाने के नाम पर लोगों विदेश भेजता है। फिर उसे पाकिस्तानी एजेंट के हवाले कर देता है। एजेंट जाल में फंसे भारतीय नागरिकों से मानव तस्करी और साइबर फ्राॅड का काम कराता है। शक है कि गैंग में शामिल लोगों का संबंध विदेशी तस्करों से भी है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर एयरपोर्ट पर बम की सूचना से हड़कंप… 40 मिनट तक यात्रियों में मची रही अफरा-तफरी

शुक्रवार सुबह ही आ धमकी NIA, फोर्स के साथ की रेड

सबसे पहले सुबह पांच बजे NIA के अधिकारी खजनी थाने पहुंचे। यहां खजनी थाने की फोर्स लेकर सुबह छह बजे सतुआभार में परिवार के घर पहुंची। परिवार के मुखिया से पूछताछ कर परिवार के सदस्यों का सत्यापन किया और सभी के फोटो लिए।आधार कार्ड और सभी दस्तावेज का सत्यापन कराया। बताया जाता है कि परिवार का एक युवक विदेश में रहता है, उसके खाते में रुपये की लेनदेन होने के साथ ही आरोप है कि कई लोगों को गलत तरीके से विदेश भिजवाया है। तीन घंटे टीम गांव में रही। आसपास के लोगों से भी परिवार के बारे में जानकारी एकत्र कर रवाना हो गई।