
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और पोर्नोग्राफी केस का लिंक अब गोरखपुर से भी जुड़ गए हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गोरखपुर से अतुल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया है। अतुल साफ्टवेयर कंपनी चलाते हैं।
अतुल कुशीनगर जिले के कोतवाली पडरौना छावनी का रहने वाला है। ED की एक टीम इस वक्त उनके पडरौना स्थित घर पर छापेमारी कर परिवार से पूछताछ कर रही है। अतुल के पिता प्रमोद श्रीवास्तव और माता घर पर ही मौजूद हैं।ED को शक है कि अतुल श्रीवास्तव, जो सॉफ्टवेयर कंपनी चलाते हैं। उसके बैंक खातों में कई संदिग्ध इंटरनेशल लेनदेन हुए हैं। इन ट्रांजेक्शन्स का सीधा कनेक्शन राज कुंद्रा के नेटवर्क से होने की संभावना है। अधिकारियों ने उनके पिता प्रमोद श्रीवास्तव और मां से भी घंटों पूछताछ की।
सूत्रों के मुताबिक, अतुल श्रीवास्तव अपनी सॉफ्टवेयर कंपनी के जरिए राज कुंद्रा के डिजिटल नेटवर्क को तकनीकी सपोर्ट दे रहे थे। ED अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या उनके जरिए पोर्नोग्राफी से जुड़े प्लेटफॉर्म्स को ऑपरेट किया जा रहा था।गोरखपुर में अतुल श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के बाद ED की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। पडरौना छावनी में उनके घर पर छापेमारी के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के खातों और कागजातों की भी जांच की जा रही है। कुशीनगर और कानपुर में भी इस मामले से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी जारी है।
Updated on:
29 Nov 2024, 5:04 PM IST
Published on:
29 Nov 2024, 3:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.