गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वह बयान जो उनको फायर ब्रांड बनाता

सीएम योगी आदित्यनाथ जन्मदिन विशेषः 46वें जन्मदिन के बहाने जानिए योगी आदित्यनाथ के विवादास्पद बयानों के बारे में

2 min read
Yogi

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 46वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। नाथ संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समय-समय पर अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, यूपी की कमान संभालने के बाद उन्होंने विवादित वक्तव्यों से परहेज करने की कोशिश की लेकिन विकास के साथ साथ उग्र हिंदूत्व का झंड़ा बुलंद करने वाले योगी आदित्यनाथ पुराने रौ में भी नजर आए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर आइए जानें, क्या-क्या और कैसा-कैसा बयान देते रहे हैं।

अपने इन बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं योगी आदित्यनाथ

ये भी पढ़ें

यूपी सीएम की जन्मदिन पर यहां खिलाया जा रहा लड्डू

-करीब चार साल पहले योगी आदित्यनाथ का ‘लव जेहाद’ पर एक बयान आया था। इस बयान ने बवाल मचा दिया था। वीडियो में योगी आदित्यनाथ अपने समर्थकों से कह रहे कि हमने फैसला किया है कि अगर वे एक हिंदू लड़की का धर्म-परिवर्तन करवाते हैं तो हम 100 मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करवाएंगे।

-फरवरी 2015 में भी योगी आदित्यनाथ का एक विवादित बयान सुर्खियों में आया। भाजपा के इस फायर ब्रांड नेता ने कहा था कि अगर उन्हें अनुमति मिले तो वो देश के सभी मस्जिदों के अंदर गौरी-गणेश की मूर्ति स्थापित करवा देंगे। आर्यावर्त ने आर्य बनाए, हिंदुस्तान में हम हिंदू बना देंगे। पूरी दुनिया में भगवा झंडा फहरा देंगे। मक्का में गैर मुस्लिम नहीं जा सकता है, वेटिकन सिटी में गैर ईसाई नहीं जा सकता है। हमारे यहां हर कोई आ सकता है।

- 2015 में ही योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम जनसंख्या पर विवादित बयान देकर राजनीति गरमा दी थी। योगी ने कहा था कि मुस्लिमों के बीच ‘उच्च’ प्रजनन दर से जनसंख्या असंतुलन हो सकता है।‘ मुस्लिमों की जनसंख्या तेजी से बढ़ना खतरनाक रुझान है, यह एक चिंता का विषय है, इस पर केंद्र सरकार को कदम उठाते हुए मुसलमानों की आबादी को कम करने की कोशिश करनी चाहिए।

- योगी ने हरिद्वार में विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल ‘हर की पौड़ी‘ पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। यह मुद्दा भी काफी गरमाया था।

- योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाफिज सईद और शाहरुख खान की भाषा एक जैसी है।

- यूपी विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि कब्रिस्तान का हिसाब करने वालों से कब्रिस्तान में ही हिसाब लेंगे

- 2016 योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि जब अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने से कोई नहीं रोक सका तो मंदिर बनाने से कौन रोकेगा

-योगी आदित्यनाथ ने 2016 में नदियों में मूर्ति विसर्जन रोक पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि मूर्ति विसर्जन से होने वाला प्रदूषण दिखता है लेकिन बकरीद के दिन हजारों निरीह पशु काटे गए काशी में, उनका खून सीधे गंगा जी में बहा है क्या वो प्रदूषण नहीं था?

-सूर्य नमस्कार पर उठे विवाद पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग योग का विरोध कर रहे हैं उन्‍हें भारत छोड़ देना चाहिए, जो लोग सूर्य नमस्‍कार को नहीं मानते उन्‍हें समुद्र में डूब जाना चाहिए।

- मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बयान दिया था मैं हिंदू हूं, ईद नहीं मनाता और इसका गर्व है।

- लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी व बसपा के एकसाथ आने पर गोरखपुर में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जैसे कोई तूफान आता है तो सांप और छछूंदर एक साथ मिल कर खड़े हो जाते हैं। यही स्थिति बसपा और सपा की है।

- मुख्यमंत्री बनने के बाद जब टूरिज्म कैलेंडर से ताजमहल को स्थान नहीं मिला था उस समय योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत माता के सपूतों के खून और पसीने से बना है ताजमहल।

ये भी पढ़ें

कुख्यात चंदन सिंह के नाम पर मुख्यमंत्री के शहर के डाॅक्टर से मांगी थी पांच लाख की रंगदारी
Published on:
05 Jun 2018 01:18 pm
Also Read
View All
कलेक्ट्रेट व एमपी पॉलिटेक्निक में निर्माणाधीन बहुमंजिला भवनों का डीएम-एसएसपी ने किया गहन निरीक्षण

एम्स थानाक्षेत्र में दबंगों का आतंक , ढाबे पर शराब पीने से मना करने पर मारपीट…मालिक की पत्नी और बेटे को भी मारा

फर्जी शादी, फर्जी पुलिस…गोरखपुर में बड़े अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर समेत 7 गिरफ्तार…दुल्हन फरार

सिपाही ने बाबा साहब का फ़ोटो फाड़कर जलाया, सीसीटीवी फुटेज देख भड़के लोग…SSP ने सिपाही को किया सस्पेंड

‘एक दिन में 4 से 5 लोगों के साथ सोना पड़ता था, बहुत पीड़ा होती थी’, कक्षा 9वीं की दुष्कर्म पीड़िता बोली, पग-पग हुआ फरेब