
योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को गोरखपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई अपने तरीके से कार्यक्रमों का आयोजन कर सीएम योगी को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गोरखपुर में 46वें बर्थडे की शुभकामनाएं 46 किलो का लड्डू बनवा कर किया। शहर के रेती पर समरसता भोज के नाम पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री के 46वें जन्मदिन पर उतने किलो का ही मोतीचूर लड्डू शुद्ध देसी घी में बनाया गया। इसको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के समक्ष भोग लगा कर लोगो में वितरित किया गया।
रेती स्थित मायाबाजार में सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक समरसता को स्ािापित करने के लिए एक साथ सबने खायी। लड््डू उपस्थित हर किसी में बांटा गया। हियुवा के महासचिव ई.पीके मल्ल भी लड्डू खाने पहुंचे थे। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की बधाई दी। पीके मल्ल ने कहा कि गोरक्षपीठाधीश्वर अपना जन्मदिन नहीं मनाते। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका जन्मदिन लोग मना रहे। जनभावनाओं का ख्याल रखते हुए हियुवा के लोग भी ऐसे कार्यक्रमों में शामिल हो रहे। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा क? नाथ ?? संप्रदाय की मान्यता के मुताबिक समरता भोज और भंडारे का आयोजन भी किया।
ये लोग हैं समरसता भोज के सूत्रधार
सामाजिक कार्यकर्ताओं वरुण चैरसिया, नवीन चैरसिया, सौरभ कुमार, जय प्रकाश विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, निश्चल कुमार, अवधेश सिंह, संजय गुप्ता, अजय गुप्ता, पीयूष गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सागर मल्ल, आशीष कुशवाहा आनंद, हनुमान शामिल रहे।
ऐसे बना लड्डू...
नवीन चैरसिया ने बताया कि 46 किलोग्राम का मोतीचूर का लड्डू बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पांच लोग सुबह आठ बजे से शाम तक जुटे रहे। तकरीबन सात घंटे की मेहनत में यह सब बन सका है। उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे से लड्डू खिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लंबी उम्र्र की कामना करने के साथ तरक्की को प्रार्थना किया।
Published on:
05 Jun 2018 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
