गोरखपुर

Alert अगले 36 घंटे इन जिलों के लिए है काफी भारी, कभी भी तबाही के तूफान के आने की आशंका

दो मर्इ की तरह मौसम की बेरूखी से हो सकती है भारी तबाही, सभी जिलों को किया गया सचेत

2 min read
Farmer dies of Lightning

गोरखपुर। एक बार फिर मौसम के बदलते मिजाज के संबंध में अलर्ट जारी किया गया है। इस बार पूर्वांचल में तूफान की तबाही की आशंका जताई गई है। पूर्वांचल के गोरखपुर क्षेत्र में मौसम विभाग ने सतर्क रहने का निर्देश जारी किया है। बताया गया है कि अगले 36 घंटों में आंधी-पानी से भारी तबाही मच सकती है। गरज की बारिश के साथ ओले पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान को देखते हुए ऐहतियात बरतने को कहा गया है।
बीते दो मई को आंधी-पानी ने काफी तबाही मचाई थी। दर्जनों जानें इस वजह से चली गई थी। पश्चिम यूपी के कई जिलों में मौसम ने काफी सितम ढाए थे। कई जानें गई थी। किसान बर्बाद हो गए थे। गरीबों के आशियाने तबाह हो गए थे। अचानक से आई इस तबाही ने किसी को संभलने का मौका भी नहीं दिया था। तबाही के बाद बस उसका आंकलन किया जा सका।
अब लोग और सरकरी विभाग इस तबाही को और नहीं होने देना चाहता है। इसलिए अगले 36 घंटों के मौसम के पूर्वांनुमान और अलर्ट को देखते हुए सभी सक्रिय हैं। लोग भी तबाही से निपटने के लिए अपनी तैयारियां कर रहे।
हर जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग तूफान-अत्यधिक बारिश या किसी अन्य प्राकृृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग भी अपने सूत्रों और लोगों को चैकन्ना रहने का संदेश प्रसारित कर रहा है।
शासन द्वारा भी सभी अफसरों को निर्देश जारी किया गया है कि आपदा से प्रभावित लोगों को राहत देने में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। तत्काल ही समस्त सर्वे काम पूरा कर संबंधित पत्रावलि भेजी जाए। अहेतुक सहायता तत्काल मुहैया कराई जाए। अपने अपने जिलों में डीएम व एसपी हर प्रकार की स्थिति पर नजर बनाए रखे ताकि सहायता में किसी प्रकार की कोताही न हो।

इन जिलों को अलर्ट जारी किया गया

ये भी पढ़ें

यूपी की राजनीति की सबसे बड़ी खबर, योगी के गढ़ में इस दिग्गज बीजेपी विधायक से मिले सपा नेता शिवपाल यादव

गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बलिया आदि पूर्वांचल के जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें

मिशन 2019: जीत के लिए बीजेपी चलने जा रही बड़ा चाल, सीएम योगी ने कही ये बड़ी बात, देखें वीडियोे
Published on:
13 May 2018 02:26 am
Also Read
View All