गोरखपुर

गोरखपुर का रामगढ़ ताल बनता जा रहा है सुसाइड प्वाइंट: ताल में कूदी लड़की, अस्पताल में हुई मौत

Gorakhpur girl suicide: गोरखपुर के रामगढ़ ताल में शुक्रवार की दोपहर एक लड़की अचानक दौड़ती हुई आई और जब तक लोग कुछ समझते वह कूद गई, अचानक हुई इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।

2 min read
Jun 12, 2026
Up news, gorakhpur news
रामगढ़ ताल में लड़की ने कूद कर किया सुसाइड (सोर्स: पत्रिका)

गोरखपुर में गुलजार रहने वाले रामगढ़ ताल पिकनिक स्पॉट में शुक्रवार की दोपहर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक लड़की अचानक से दौड़ती हुई आई और बिना किसी परवाह के सीधे ताल में कूद गई। लड़की की यह हरकत देख जब तक लोग कुछ समझते तब तक वह गहरे पानी में डूबने लगी।

लड़की के कूदते ही जुटी भारी भीड़, जिला अस्पताल में मौत

आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, थोड़ी ही देर में भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जनता के सहयोग से लड़की को बाहर निकाला और उसे फौरन एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने यहां परीक्षण कर लड़की को मृत घोषित कर दिया, इस घटना के बाद पुलिस ने काफी देर तक जांच पड़ताल की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। इसलिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

शिनाख्त में जुटी पुलिस, मोर्चरी में रखा गया शव

मामले की जानकारी देते हुए रामगढ़ताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि चंपादेवी पार्क के सामने एक लड़की पैदल आई। इसके बाद इधर-उधर देखते हुए अचानक वह ताल में कूद गई। मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की को बाहर निकलवाया। कुछ लोगों ने सीपीआर भी दिया। फिर भी होश नहीं आया। उसकी सांस चल रही थी।

सूचना पर पुलिस भी पहुंची। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। लड़की काले रंग की पैंट और हरे कलर का टॉप के साथ ही दुपट्टा भी ओढ़े हुई थी। पुलिस पहचान के लिए आस-पास के थानों पर फोटो शेयर कर रही है।

लगातार जारी है शवों का मिलना

1 : बता दें कि इस ताल में अभी बीते 9 फरवरी 2026 को एक महिला का शव रामगढ़ ताल में मिला था, रविवार सुबह करीब 10 बजे दिग्विजयनाथ पार्क के सामने टहल रहे लोगों ने रामगढ़ताल में 36 वर्षीय महिला का शव देखा। सूचना पर रामगढ़ताल थाना पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवाया गया। शव की पहचान खोराबार क्षेत्र के सूबा बाजार निवासी वंदना पांडेय के रूप में हुई।

2: इस माह 19 फरवरी 2026 को भी एक लड़की का शव मिला। जानकारी के मुताबिक कैंट थाना के डिबिया निवासी संजय त्रिपाठी, कुशीनगर में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। उनकी 23 वर्षीय पुत्री श्रद्धा त्रिपाठी मंगलवार रात नौ बजे के करीब घर से अचानक निकल गई थी।

संजय ने कैंट थाने में तहरीर देकर गुमसुदगी दर्ज कराई। पुलिस अभी उसकी तलाश में जुटी ही थी कि रामगढ़ताल में युवती का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची रामगढ़ताल और कैंट थाना पुलिस ने शव बाहर निकला, जिसकी पहचान श्रद्धा के रूप में हुई।

Published on:
12 Jun 2026 08:26 pm