गोरखपुर

यूपीः एक दर्जन जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू, आज से यहां भी लागू हुआ नियम, सीएम योगी ने दिए निर्देश

अब तक कोरोना (Coronavirus in UP) के चलते प्रदेश के कुल 12 जिलों में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लग चुका है। इनमें यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी जैसे जिले शामिल हैं।

2 min read
Apr 10, 2021
night curfew

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भी कोरोना का संक्रमण (Coronavirus in UP) फैलता जा रहा है। शनिवार को यहां रिकॉर्ड 422 लोगों में कोरोना (corona positive cases)की पुष्टि हुई है। यह देखते हुए जिले में भी नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगाने का एलान कर दिया गया है। जिलाधिकारी (Gorakhpur DM) के. विजयेन्द्र पाण्डियन के आदेश के मुताबिक, यहां रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक 11 से 18 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगेगा। इसी बीच कोई भी बाजार खुले नजर आए व जरूरी सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों के अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई का जाएगी। अब तक प्रदेश के कुल 12 जिलों में नाइट कर्फ्यू लग चुका है। इनमें यूपी के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद और नोएडा जिले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त शनिवार को बलिया और गोरखपुर में नाइट कर्फ्यू का एलान हुआ है।

सीएम योगी ने दिए निर्देश-

सीएम योगी कोरोना के बढ़ते मामलों को मद्देनजर अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने जिलाधिकारियों को नाइट कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जारी दिशा निर्देशों का हर हाल में पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि नाइट कर्फ्यू से पहले से पहले जिला प्रशासन ऐसी व्यवस्था बनाए, जिससे कोई भी सार्वजनिक आयोजन, विवाह समारोह या अन्य कार्यक्रम रात 9 बजे तक सम्पन्न कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पहले की तरह ही चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सामूहिक प्रयासों से इस पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

Published on:
10 Apr 2021 05:32 pm
Also Read
View All
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की लोकायुक्त जांच शुरू, शिकायतकर्ता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

गोरखपुर में हॉस्पिटल पर किडनी निकालने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा…बोले, सिर में चोट फिर पेट का आपरेशन क्यों ?

आम लोगों की जेब पर मार, चाय-नाश्ता भी होगा महंगा! यूपी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी

गोरखपुर में एक स्कूल के 12वीं के 150 बच्चे फेल, स्कूल भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला,जानिए पूरा मामला

बचा लो मां…मैने जहर खा लिया है, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे ने किया सुसाइड…मेंहदी लगे हाथों से दुल्हन ने तोड़ी चूड़ियां