गोरखपुर

यूपी के इस विधायक पर गेंहू चुराने का आरोप, जारी हुआ गिरफ्तारी का वारंट

  एक किसान ने विधायक सहित पांच लोगों पर लगाया आरोप

2 min read
ओम प्रकाश राजभर और नरेन्द्र मोदी

कुशीनगर जिले के रामकोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामानंद बौद्ध की मुश्किलें कोर्ट ने बढ़ा दी है। भाजपा गठबंधन के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के सिंबल पर जीते इस विधायक के खिलाफ करीब अठारह साल पहले के एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। न्यायालय ने विधायक को गिरफ्तार कर आने वाले 17 सितंबर को पेश करने का आदेश दिया है। विधायक पर एक व्यक्ति के गेंहू के खेत से गेंहू के बंडल चुराने का आरोप लगा है। अहिरौली थानाक्षेत्र के एक व्यक्ति ने न्यायालय में इस संबंधी परिवाद दायर किया था।
कुशीनगर के अहिरौली थानाक्षेत्र के गिदहा के रहने वाले रामसबद ने 12 अप्रैल 2000 में न्यायालय में एक परिवाद दाखिल किया था। परिवाद के अनुसार रामकोला के वर्तमान विधायक रामानंद बौद्ध व उनके चार अन्य साथियों ने मिलकर उनके खेत से गेंहू के बंडल चोरी कर उठा ले गए थे। इस प्रकरण में न्यायालय ने धारा 379 के तहत सभी अभियुक्तों को नोटिस दिया था। चार अभियुक्तों ने इस मामले में न्यायालय में उपस्थित होकर जमानत ले ली थी लेकिन रामकोला के वर्तमान में विधायक रामानंद बौद्ध उपस्थित नहीं हुए थे। विधायक के अनुपस्थित होने पर न्यायालय ने उनके खिलाफ सम्मन व वारंट जारी किया था। लेकिन सम्मन व वारंट के बाद भी विधायक रामानंद बौद्ध न्यायालय में हाजिर नहीं हुए। इसके बाद बीते 11 जुलाई 2018 को न्यायालय ने रामानंद बौद्ध के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर अहिरौली बाजार थाना के एसओ को इसके तामीला का आदेश दिया था। लेकिन थानाध्यक्ष ने इसका तामीला नहीं कराया।
इससे नाराज कसया के जूडिसियल मजिस्ट्रेट प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन जयगोपाल गिरी ने विधायक रामानंद बौद्ध के खिलाफ 8 अगस्त 2018 को गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर से वारंट का तामीला कराते हुए गिरफ्तार कर विधायक को आगामी 17 सितंबर को कोर्ट के समक्ष पेश करने का आदेश दिया है।

ये भी पढ़ें

सीएम के जिले में इन अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल, यह है वजह
Published on:
11 Aug 2018 03:15 pm
Also Read
View All
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की लोकायुक्त जांच शुरू, शिकायतकर्ता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

गोरखपुर में हॉस्पिटल पर किडनी निकालने का आरोप, परिजनों का जमकर हंगामा…बोले, सिर में चोट फिर पेट का आपरेशन क्यों ?

आम लोगों की जेब पर मार, चाय-नाश्ता भी होगा महंगा! यूपी में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में बड़ी उछाल, 993 रुपये की बढ़ोतरी

गोरखपुर में एक स्कूल के 12वीं के 150 बच्चे फेल, स्कूल भी जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला,जानिए पूरा मामला

बचा लो मां…मैने जहर खा लिया है, शादी के दो दिन बाद ही दूल्हे ने किया सुसाइड…मेंहदी लगे हाथों से दुल्हन ने तोड़ी चूड़ियां